Move to Jagran APP

Lok Sabha Elections 2019: सुरक्षा कारणों से बोकारो-जमशेदपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो टला

कांग्रेस ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र में प्रचार पर पूरा जोर लगा दिया है। कीर्ति के पक्ष में शुक्रवार को प्रियंका गांधी बोकारो आने वाली थीं लेकिन अब यह कार्यक्रम स्‍थगित हो गया है।

By Deepak PandeyEdited By: Published: Thu, 09 May 2019 01:31 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 08:52 AM (IST)
Lok Sabha Elections 2019: सुरक्षा कारणों से बोकारो-जमशेदपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो टला
Lok Sabha Elections 2019: सुरक्षा कारणों से बोकारो-जमशेदपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो टला
जागरण संवाददाता, धनबाद: कांग्रेस ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र में प्रचार पर पूरा जोर लगा दिया है। धनबाद में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो के बाद अब शुक्रवार को प्रियंका गांधी बोकारो आने वाली थीं, लेकिन यह कार्यक्रम स्‍थगित हो गया है।

शुक्रवार को बोकारो में कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद के पक्ष में प्रियंका गांधी के रोड शो की सूचना कांग्रेस के धनबाद जिलाध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह ने दी थी। इसके अलावा जमशेदपुर में भी उनका कार्यक्रम प्रस्‍तावित था, लेकिन सुरक्षा कारणों से इस कार्यक्रम को अब रद कर दिया गया है।

loksabha election banner

मालूम हो कि धनबाद से निवर्तमान सांसद पीएन सिंह पर भाजपा ने एक बार फिर भरोसा जताया है, जबकि कांग्रेस ने भाजपा से अलग हुए दरभंगा के निवर्तमान प्रत्याशी सह पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद झा पर दांव लगाया है। पीएन सिंह के पक्ष में अब तक राजनाथ सिंह और अमित शाह सभा कर वोट अपील कर चुके हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.