विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में क्या टूट जाएगा 2019 का रिकॉर्ड? सात सीटों पर इस बार बढ़ सकती प्रत्याशियों की संख्या

Published: Thu, 09 May 2024 05:41 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024 इस लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात लोकसभा सीटों प्रत्याशियों की संख्या 2019 से अधिक हो ...और पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024: दिल्ली में इस बार बढ़ सकती प्रत्याशियों की संख्या।
लोकसभा चुनाव 2024: दिल्ली में इस बार बढ़ सकती प्रत्याशियों की संख्या।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। चांदनी चौक से एक निर्दलीय उम्मीदवार ने अपना बुधवार को नामांकन वापस ले लिया। बृहस्पतिवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों से प्रत्याशियों की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी।

कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी की ओर से मिलकर चुनाव लड़ने के बावजूद इस बार दिल्ली के चुनावी मैदान में प्रत्याशियों की संख्या पिछले चुनाव के मुकाबले अधिक हो सकती है।

यह भी पढ़ें: चौथे चरण की 15 हाई प्रोफाइल सीटें: 5 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री व दो क्रिकेटर मैदान में; फिल्म अभिनेता समेत दांव पर इनकी साख

2019 में 164 प्रत्याशी थे चुनाव मैदान में

प्रत्याशियों के नामांकन के आंकड़े इस तरफ इशारा कर रहे हैं। वर्ष 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव में 347 नामांकन हुए थे, तब 174 नामांकन रद्द हुए थे और नौ नामांकन वापस लिए गए थे। इसके बाद कुल 164 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इसमें भाजपा के अलावा सातों सीटों से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भी शामिल थे।

इस बार 367 ने भरा नामांकन

इस लोकसभा चुनाव में दिल्ली में सात लोकसभा सीटों के लिए 265 उम्मीदवारों ने 367 नामांकन पत्र भरे थे। नामांकन पत्रों की जांच में इस बार 129 नामांकन पत्र रद्द हुए। इसके बाद 238 नामांकन स्वीकृत हुए। एक उम्मीदवार का नामांकन वापस लिए जाने के बाद अभी 237 स्वीकृत नामांकन हैं।

प्रमुख दलों के उम्मीदवारों सहित कई प्रत्याशियों ने एक सेट से अधिक नामांकन पत्र भरे हैं। नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी सीटों से प्रत्याशियों की संख्या निश्चित हो जाएगी। एक सीट से 16 से अधिक उम्मीदवार होने पर ईवीएम में एक से ज्यादा बैलेट यूनिट इस्तेमाल होगी।

यह भी पढ़ें: पंजाब की इन दो सीटों पर भाजपा ने खेला हिंदू कार्ड, क्या फिरोजपुर में गुणा-गणित पलट पाएंगे राणा गुरमीत?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।