Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: पिछले लोकसभा चुनाव में जिन 52 सीटों पर जीती थी कांग्रेस, इस बार उन्हीं में से 19 पर फंस गई?

Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस ने 2019 लोकसभा चुनाव में कुल 52 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। इनमें से 19 लोकसभा सीटों पर जीत हार का अंतर 50 हजार मतों से भी कम था। यही वजह है कि 2024 लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर कांग्रेस के सामने प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। हालांकि पार्टी ने कई सीटों पर प्रत्याशियों को बदल दिया है।

By Ajay Kumar Edited By: Ajay Kumar Tue, 28 May 2024 06:42 PM (IST)
Lok Sabha Election 2024: पिछले लोकसभा चुनाव में जिन 52 सीटों पर जीती थी कांग्रेस, इस बार उन्हीं में  से 19 पर फंस गई?
लोकसभा चुनाव 2024: इन 19 सीटों पर कांग्रेस के सामने प्रदर्शन दोहराने की चुनौती।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस ने 2019 लोकसभा चुनाव में सिर्फ 52 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। कुछ सीटों पर कांग्रेस को मामूली अंतर से जीत मिली थी। 19 लोकसभा सीटें ऐसी हैं जिनमें 2019 में कांग्रेस ने 50 हजार से कम अंतर से चुनाव जीता था। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के सामने इन सीटों पर अपने प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती है। इन सीटों पर उलटफेर भी हो सकता है। यही वजह है कि कई सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को बदल दिया है।

1407 वोट से जीते थे कुलदीप शर्मा

अंडमान और निकोबार लोकसभा सीट पर कांग्रेस के कुलदीप राय शर्मा ने सिर्फ 1407 मतों से चुनाव जीता था। ओडिशा की कोरापुट लोकसभा सीट पर सप्तागिरी शंकर ने 3613 वोट से कामयाबी हासिल की थी। पंजाब के जालंधर से संतोख चौधरी 19491 मतों से जीतकर सांसद बने थे। मगर उनके निधन के बाद कांग्रेस उपचुनाव में इस सीट को हार गई। पार्टी ने इस चुनाव में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को उतारा है।

कई प्रत्याशियों को बदला

सबसे कम मतों से जीतने वाली 19 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने कई प्रत्याशियों को बदल दिया है। छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट पर दीपक बैज की जगह कवासी लखमा को उतारा है। दक्षिण गोवा सीट पर विरियाटो फर्नांडिस को टिकट दिया है। महाराष्ट्र की चंद्रपुर से सासंद सुरेश धनोरकर के निधन के बाद कांग्रेस ने उनकी पत्नी प्रतिभा धानोरकर को प्रत्याशी बनाया है। श्री आनंदपुर साहिब से मौजूदा सांसद मनीष तिवारी इस बार चंडीगढ़ से चुनाव मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब की इस सीट पर धर्मसंकट में मतदाता, सभी आम जनता के नेता; किसको चुनें और किसको छोड़ें

रेवंत रेड्डी के सीएम बनने के बाद मलकाजगिरी से कांग्रेस ने पी रेनीश रेड्डी पर दांव खेला है। नालगोंडा सीट पर भी प्रत्याशी बदल दिया है। इस बार कुंदुरु जना रेड्डी को टिकट दिया है। भुवनगिरि सीट पर कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी के स्थान पर चामला किरण कुमार रेड्डी पर दांव खेला। मालदा दक्षिण सीट से ईशा खान चौधरी को उतारा है।

 2019 में इन सीटों पर सबसे कम अंतर से जीती थी कांग्रेस

कांंग्रेस सांसद का नाम लोकसभा क्षेत्र कितने मतों से जीते थे
कुलदीप राय शर्मा अंडमान और निकोबार द्वीप 1407
प्रद्युत बोरदोलोई नौगांव 16752
अबू हाशिम खान चौधरी मालदा दक्षिण 8222
मोहम्मद जावेद किशनगंज 34466
ज्योत्सना महंत कोरबा 26249
दीपक बैज बस्तर 38982
फ्रांसिस्को कॉस्मे सार्डिन्हा दक्षिण गोवा 9755
वीके श्रीकंदन पल्लकड़ 11637
एंटो एंटनी पथानामथिट्टा 44243
अदूर प्रकाश अटिंगल 38247
राजमोहन उन्नीथन कासरगोड 40438
नकुलनाथ छिंदवाड़ा 37536
सुरेश धनोरकर चंद्रपुर 44763
सप्तागिरी शंकर कोरापुट 3613
संतोख चौधरी जालंधर 19491
मनीष तिवारी श्री आनंदपुर साहिब 46884
 रेवंत रेड्डी मलकाजगिरी 10919
उत्तम कुमार रेड्डी नालगोंडा 25682
कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी भुवनगिरि 5219

यह भी पढ़ें: ममता के गढ़ में कमल खिलाने को बेताब भाजपा, नसीरुद्दीन शाह की भतीजी को माकपा ने उतारा