Move to Jagran APP

23 मार्च से शुरू होगा आप का चुनावी रण, जानिए कैसे हर घर तक पार्टी बनाएगी अपनी पहुंच

लोकसभा चुनाव के मैदान में उतर चुकी आम आदमी पार्टी (आप) भगतु सिंंह राजगुरु व सुखदेव के बलिदान दिवस पर 23 मार्च से दिल्ली में अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेगी।

By Edited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 09:13 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 09:46 AM (IST)
23 मार्च से शुरू होगा आप का चुनावी रण, जानिए कैसे हर घर तक पार्टी बनाएगी अपनी पहुंच
23 मार्च से शुरू होगा आप का चुनावी रण, जानिए कैसे हर घर तक पार्टी बनाएगी अपनी पहुंच

नई दिल्ली, जेएनएन। आम आदमी पार्टी (आप) भगत सिंंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदान दिवस पर 23 मार्च से दिल्ली में चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेगी। सुबह पश्चिमी दिल्ली लोकसभा में एक रैली होगी, जो द्वारका मोड़ से शुरू होकर राजौरी गार्डन तक जाएगी। शाम को शकूरबस्ती और फिर तिमारपुर में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंंद केजरीवाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

loksabha election banner

पार्टी का मुख्य नारा 'पूर्ण राज्य बनाओ और झाड़ू का बटन दबाओ' होगा। आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने चुनाव प्रचार अभियान को दो चरणों में विभाजित किया है। 23 मार्च से 7 अप्रैल तक पहला चरण और 8 से 30 अप्रैल तक दूसरा चरण होगा।

दोनों चरणों में पूरी दिल्ली में अरविंंद केजरीवाल की 35-35 जनसभाएं होंगी। यानी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा के हिसाब से कुल 70 जनसभाएं होंगी।  केजरीवाल के अलावा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा।

पहले चरण में गोपाल राय की 30 जनसभाएं, राज्यसभा सदस्य संजय सिंंह की 26 और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की 17 जनसभाएं होंगी। कुल मिलाकर पहले चरण में पार्टी ने 108 जनसभाएं करने की योजना बनाई है। दोनों चरणों में सभी नेताओं की लगभग 280 जनसभाएं होंगी।

पार्टी ने चुनाव प्रचार अभियान को पांच स्तरों पर विभाजित किया है। इसके तहत सभी विधायकों के पोलिंंग स्टेशनों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाएगा। लगभग 3,000 नुक्कड़ सभाएं करने का निर्णय लिया गया है। जिन विधानसभा क्षेत्रों में आप के विधायक नहीं हैं, वहां विधानसभा अध्यक्ष और निगम पार्षदों की नुक्कड़ सभाएं होंगी।

घर-घर पहुंचेगी केजरीवाल की चिट्ठी
पार्टी ने पूरी दिल्ली को 260 जोन में बांटा है। आठ अप्रैल से सभी जोन में वार्ड अध्यक्ष एवं संगठन मंत्री के नेतृत्व में पदयात्राएं निकाली जाएंगी। इस दौरान अरविंद केजरीवाल की पूर्ण राज्य को लेकर लिखी गई चिट्ठी और प्रत्याशी के स्टीकर घर-घर में बांटे जाएंगे। इन सभी जगहों पर प्रोजेक्टर के माध्यम से केजरीवाल का पूर्ण राज्य को लेकर दिया गया बयान भी चलाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.