Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: नवजोत सिंह सिद्धू आज रांची में करेंगे Road Show

Lok Sabha Election 2019. भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी चुनाव प्रचार में जोर- आजमाइश शुरू कर दी है। सिद्धू का कार्यक्रम राजधानी रांची के अलावा जमशेदपुर धनबाद और हजारीबाग में होगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 30 Apr 2019 10:20 AM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2019 02:27 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: नवजोत सिंह सिद्धू आज रांची में करेंगे Road Show
Lok Sabha Election 2019: नवजोत सिंह सिद्धू आज रांची में करेंगे Road Show

रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - झारखंड में लोकसभा चुनावों के प्रचार के लिए अब कांग्रेस भी जोर-आजमाइश में जुट गई है। कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को झारखंड में यहां के पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। वे शाम पांच बजे कांग्रेस प्रत्‍याशी सुबोध कांत सहाय के समर्थन में राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में रोड शो करेंगे। सिद्धू जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर, धनबाद और हजारीबाग में भी रोड शो और चुनावी जनसभाएं करेंगे। वे मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे हेलीकाॅप्टर से आदित्यपुर जाएंगे। उसके बाद धनबाद में सिद्धू का कार्यक्रम होगा।

loksabha election banner

आदित्‍यपुर के बाद नवजोत सिंह सिद्धू धनबाद संसदीय क्षेत्र के बोकारो जाएंगे जहां मजदूर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद उनका हजारीबाग और रांची में कार्यक्रम होगा। इधर पूर्व केंद्रीयमंत्री अनिल शास्त्री ने मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उधर सिने अभिनेता शॉट गन के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा बुधवार को रांची आएंगे। वे यहां कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय के पक्ष में रोड शो और जनसभाएं करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.