Move to Jagran APP

Election 2019: अजमेर से लोकसभा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने कहा- नरेन्द्र मोदी देश में अवतार रूप आए

भारतीय जनता पार्टी के अजमेर से लोकसभा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अवतार पुरुष बताकर राजनीतिक क्षेत्र में नई बहस छेड़ दी है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 04 Apr 2019 12:13 PM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2019 04:08 PM (IST)
Election 2019: अजमेर से लोकसभा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने कहा- नरेन्द्र मोदी देश में अवतार रूप आए

अजमेर, संतोष गुप्ता। भारतीय जनता पार्टी के अजमेर से लोकसभा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अवतार पुरुष बताकर राजनीतिक क्षेत्र में नई बहस छेड़ दी है। चौधरी अजमेर में अपने प्रधान चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के बाद मीडिया से मुखातिब थे।

loksabha election banner

चौधरी ने कहा कि नरेन्द्र दामोदर दास मोदी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ नेता है। मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है, मोदी के नेतृत्व में देश परम वैभव पर पहुंचेगा। नरेन्द्र मोदी अवतार के रूप में आए हैं। देश को सर्वशक्ति राष्ट्र और सिरमौर बनाएंगे।

गौरतलब है कि मोदी को भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा बड़ा बताए जाने को लेकर समूचे देश में पहले ही राजनीतिक बहस चल रही है। कांग्रेस सहित 26 दलों का महागठबंधन मोदी को कई बार अधिनायकवादी करार दे चुके हैंं। ऐसे में भाजपा उम्मीदवार द्वारा उन्हें देश में अवतार रूप बताए जाने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है।

चौधरी ने इस मौके पर कांग्रेस की गठबंधन सरकार पर भी कई तंज कसे। चौधरी ने कहा कि उन्हें बहुत ही दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि देश को और देश की जनता को ठगने का काम किया है तो विगत वर्षों में कांग्रेस और उसकी गठबंधन सरकार ने किया है। देश को बेकारी, भ्रष्टाचारी के गर्त में पहुंचा दिया है। झूठ पर झूठ बोला जा रहा है। कांग्रेस और उनके गठबंधन को ईश्वर से भी डर नहीं लगता। धारा 124 हटा रहे हैं। देश को गुलाम बनाने की दिशा में आगे ले जाना चाहते हैं।

चौधरी ने अजमेर से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए 3000 करोड़ के काराबोर के आसामी उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला पर कटाक्ष करते हुए कहा झुनझुनवाला के नोटो की अजमेर में कोई वकत नहीं होगी। उन्हें मुंह की खाकर लौटना होगा। चौधरी ने कहा कि अजमेर को कार्यकर्ता बहुत ही खुद्दार है।

चौधरी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस बार फिर मोदी सरकार से आगे उनकी इच्छा है कि बार बार मोदी सरकार चुनी जाए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अकेले 350 प्लस और गठबंधन के साथ 400 प्लस सीटें लाकर फिर से देश में मोदी सरकार बनने वाली है। देश जल्द ही विकसित राष्ट्र की ओर आगे बढ़ रहा हैं। उन्होंने भाजपा संगठन का शुक्राना अदा किया कि भाजपा ही है जो कि भारतमाता की जय बोलती है। यह भाजपा ही है जो कैडर बेस पार्टी है। उन्होंने तंज किया कि अन्य पार्टियां तो कोई बाप बेटे की है तो कोई मां बेटे की अब तो मां बेटा और बेटी की पार्टी भी हो रही है।

उन्होंने कहा कि हमारा एक ही लक्ष है कि देश को परम वैभव पर पहुंचाना है। देश सुरक्षित होगा तो हम सब सुरक्षित होंगे। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता रणनीति बनाए हुए है। वह बारबार मोदी सरकार लाने के लिए तैयार बैठा है।

इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस परिवार की पार्टी है जबकि भाजपा पारिवारिक पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ को कांग्रेस मुक्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी हैं भाजपा में ही एक सामान्य सा कार्यकर्ता सांसद का प्रत्याशी हो सकता है और एक सामान्य से कार्यकर्ता को देश का प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है। कांग्रेस यदि अपने वादों को पूरा करती तो 55 साल में देश कभी का विश्व गुरु बन चुका होता किंतु कांग्रेस ने सिर्फ झूठ के माध्यम से देश पर राज किया है

इस अवसर पर अजमेर लोकसभा संयोजक व पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ,अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ,विधायक अनिता भदेल, देहात जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद सारस्वत, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लम्बा, जिला प्रमुख वन्दना नोगिया, किशनगढ़ विधायक प्रत्याशी विकास चौधरी, राजेन्द्र विनायका, दूदू जिला अध्यक्ष रामानंद गुर्जर, पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया, लोकसभा सह संयोजक अरविंद यादव मेयर धर्मेन्द्र गहलोत, पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत,कार्यालय प्रभारी आनंद सिंह राजावत आदि उपस्थित रहे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.