Nalgonda Lok Sabha Election Result 2019: नलगोंडा से उत्तम कुमार रेड्डी ने चुनाव जीता
Nalgonda Lok Sabha Election Result 2019 जी एस रेड्डी लोकसभा क्षेत्र से तीन प्रमुख उम्मीदवार भाजपा के गरलपति जितेंद्र कुमार कांग्रेस के एन उत्तम कुमार रेड्डी और टीआरएस के वेमिरेड्
नई दिल्ली, जेएनएन। Nalgonda Lok Sabha Election Result 2019: जी एस रेड्डी लोकसभा क्षेत्र से तीन प्रमुख उम्मीदवार भाजपा के गरलपति जितेंद्र कुमार, कांग्रेस के एन उत्तम कुमार रेड्डी और टीआरएस के वेमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी थे। यहां से कांग्रेस के उत्तम कुमार रेड्डी ने चुनाव जीता है। उन्हें 526028 वोट मिले, जबकि वेमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी को 500346 वोट मिले।
नलगोंडा तेलंगाना के 17 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। देश के पहले लोकसभा चुनाव में कम्यूनिस्ट पार्टी की ओर से रवि नारायण रेड्डी चुनाव जीतकर यहां के सांसद बने। नीलगिरी पर्वतों से घिरे होने के कारण क्षेत्र का नाम नलगोंडा पड़ा। नलगोंडा में कृष्णा नदी पर निर्मित नागार्जुन बांध यहीं है। अशोक महान के शासनकाल के दौरान, मौर्यों ने नलगोंडा क्षेत्र पर नियंत्रण बनाए रखा। बाद में सात वाहनों ने इस क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया। नलगोंडा में स्वामी रामनंद तीर्थ विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान और महात्मा गांधी विश्वविद्यालय है। हैदराबाद से नलगोंडा की दूरी किलोमीटर है, जबकि दिल्ली से यह क्षेत्र 1,685 किलोमीटर दूर है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप