Move to Jagran APP

Nalanda Lok Sabha Election Result 2019: JDU के कौशलेन्द्र कुमार जीते

नालंदा लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू की ओर से कौशलेंद्र कुमार को जीत मिली है। इस सीट पर एचएएमएस से अशोक कुमार आजाद और एनसीपी से शशि कुमार ने भी चुनाव लड़ा था।

By Mohit PareekEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 01:23 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 04:16 PM (IST)
Nalanda Lok Sabha Election Result 2019: JDU के कौशलेन्द्र कुमार जीते
Nalanda Lok Sabha Election Result 2019: JDU के कौशलेन्द्र कुमार जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। नालंदा लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू के कौशलेंद्र कुमार ने अपना परचम लहराया है। कौशलेंद्र को 540888 वोट मिले। जबकि एचएएमएस के अशोक कुमार आजाद को 284751 तो बीएसपी के शशि कुमार   12675 मत मिले।

loksabha election banner

वर्ष 2014 में नालंदा लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू के कौशलेन्द्र कुमार का निर्वाचन हुआ था। उन्हें 321982 वोट मिले थे। उन्होंने सत्य नंद शर्मा को 9627 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी एलजेपी थी। 2014 में कुल 47.23 प्रतिशत वोट पड़े।

कभी पटना जिले का सबडिविजन रहा नालंदा आज 20 प्रखंडों का जिला है। पहले जिले के हरनौत व चंडी विधानसभा क्षेत्र बाढ़ लोकसभा क्षेत्र के हिस्से थे। परिसीमन के बाद चंडी विधानसभा क्षेत्र विलोपित कर पूरा जिला नालंदा लोकसभा क्षेत्र के दायरे में आ गया। यहां 1971 के चुनाव तक कांग्रेस का कब्जा था। केंद्र में मंत्री और बाद में राज्यपाल बने सिद्धश्वर प्रसाद कांग्रेस के आखिरी सांसद थे। इसके बाद स्थिति बदली। 1996 से आज तक समता पार्टी या जदयू का कब्जा है। पहले जॉर्ज फर्नांडिस और बाद में नीतीश कुमार के नाम से ही वोटों का ध्रुवीकरण होता आ रहा है। वर्तमान में जदयू के कौशलेंद्र कुमार यहां से सांसद हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.