Nagaur Lok Sabha Election Result 2019 Live: आरएलपी के हनुमान बेनीवाल नागौर सीट से जीते
Nagaur Lok Sabha Election Result 2019 Live राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनिवाल ने जीत दर्ज की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Nagaur Lok Sabha Election Result 2019 Live : नागौर लोकसभा क्षेत्र से आरएलपी की ओर से हनुमान बेनीवाल, कांग्रेस की ओर से डॉ ज्योति मिर्धा और निर्दलीय से धरमी चंद्र चुनावी मैदान में हैं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनिवाल ने जीत दर्ज की है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनिवाल को 660051 और कांग्रेस की ज्योतिमिर्धा रामनारायण मीना को 478791 वोट हासिल हुए हैं।
वर्ष 2014 में, राजस्थान राज्य में, नागौर लोकसभा क्षेत्र से सी आर चौधरी का निर्वाचन हुआ। उन्हें 414791 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने ज्योति मिर्धा को 75218 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 59.9 प्रतिशत वोट पड़े।
नागौर, राजस्थान के 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। नागौर राजस्थान का एक छोटा सा शहर है। इसके आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। 1952 में यहां पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ था। ऐतिहासिक रूप से भी यह जगह काफी महत्वपूर्ण है। यहां की अकबरी जामा मस्जिद एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह मस्जिद शहर के बीचों बीच दड़ा मोहल्ला गिनाणी तालाब के पास स्थित है। नागौर विशेष रूप में हर साल लगने वाले पशु मेले के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां कई महत्वपूर्ण मंदिर और स्मारक भी हैं जैसे नागौर किला। यह जिला मेथी के लिए भी प्रसिद है। दिल्ली से नागौर की दूरी 493.3 किलोमीटर है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप