Munger Lok Sabha Election Result 2019: JDU के राजीव रंजन सिंह जीते
Munger Lok Sabha Election Result 2019 मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू की ओर से राजीव रंजन सिंह जीते।
नई दिल्ली, जेएनएन। Munger Lok Sabha Election Result 2019: मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस की नीलम देवी को हराया। ललन सिंह (JDU) को 528762 वोट और नीलम देवी कांग्रेस 360825 वोट मिले।
वर्ष 2014 में, बिहार राज्य में, मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से वीणा देवी का निर्वाचन हुआ। उन्हें 352911 वोट मिले। उनकी पार्टी एलजेपी है। उन्होंने राजीव रंजन सिंह को 109084 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी जेडीयू थी। 2014 में कुल 53.17 प्रतिशत वोट पड़े।
मुंगेर बिहार का महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। इस लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है। इस क्षेत्र का महाभारत में मॉड-गिरि के रूप में वर्णन है। मुंगेर बंगाल के अंतिम नवाब मीरकासिम की राजधानी भी था। मीरकासिम ने गंगा नदी के किनारे किले का निर्माण कराया था जो आज भी मौजूद है। यहीं पर स्थित कष्टहरिणी घाट हिन्दू धर्मावलंबियों के लिए पवित्र माना जाता है।
घाट के समीप ही नदी में माता सीताचरण का मंदिर स्थित है। यहां जाने के लिए नावों का सहारा लिया जाता है। यहां का योग विश्वविद्यालय योग आश्रम के नाम मशहूर है। मुंगेर विश्वविद्यालय यहां का प्रमुख शैक्षिक संस्थान है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप