Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: मंत्री चंद्रप्रकाश ने प्रमोशन के लिए गिरिडीह से भरा पर्चा, मुख्यमंत्री ने की हाैसला अफजाई

मंत्री चंद्रप्रकाश रामगढ़ जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आजसू पार्टी के विधायक हैं। वे अब विधायक से सांसद के रूप में प्रमोशन चाहते हैं। इसलिए गिरिडीह से चुनाव लड़ रहे है

By mritunjayEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 04:37 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 04:37 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: मंत्री चंद्रप्रकाश ने प्रमोशन के लिए गिरिडीह से भरा पर्चा, मुख्यमंत्री ने की हाैसला अफजाई
Lok Sabha Election 2019: मंत्री चंद्रप्रकाश ने प्रमोशन के लिए गिरिडीह से भरा पर्चा, मुख्यमंत्री ने की हाैसला अफजाई

बोकारो, जेएनएन। सूबे के जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के साथ चंद्रप्रकाश ने बोकारो के उपायुक्त सह गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन पदाधिकारी कृपानंद झा को नामांकन पत्र साैंपा। नामांकन के बाद आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उपस्थित होकर चंद्रप्रकाश की हाैसला अफजाई की।

loksabha election banner

मंत्री चंद्रप्रकाश चाैधरी रामगढ़ जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आजसू पार्टी के विधायक हैं। वे अब विधायक से सांसद के रूप में प्रमोशन चाहते हैं। इसके लिए गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने आजसू को समर्थन किया है। नामांकन दाखिल करने के बाद चंद्रप्रकाश ने कहा कि गिरिडीह में जनता चुनाव लड़ रही है। पूरा देश पीएम मोदी को चाहता है। गिरिडीह की जनता भी मोदी जी को चाहती है।

एकजुटता का संदेश देने का प्रयास :  चंद्रप्रकाश चौधरी के नामांकन में आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो , बेरमो के विधायक योगेश्वर महतो बाटुल , गिरिडीह के विधायक निर्भय शाहाबादी टुंडी के विधायक राजकिशोर महतो , धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल,  गोमिया के पूर्व विधायक छत्रु राम महतो, जिला बीस सूत्री अध्यक्ष लक्ष्मण नायक, बोकारो जिला भाजपा के अध्यक्ष विनोद महतो, आजसू महासचिव डॉ. लंबोदर महतो सहित अन्य शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.