Move to Jagran APP

LokSabha Election 2019: गिरिडीह के रण में पांडेय बाबा के विरोधियों को साध रहे मंत्री चंद्रप्रकाश चाैधरी

अबकी भाजपा ने गठबंधन के तहत गिरिडीह सीट आजसू को साैंप दी है। इसके बाद गिरिडीह से रवींद्र पांडेय के चुनाव लड़ने का रास्ता बंद हो गया है।

By mritunjayEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 08:06 AM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 08:06 AM (IST)
LokSabha Election 2019: गिरिडीह के रण में पांडेय बाबा के विरोधियों को साध रहे मंत्री चंद्रप्रकाश चाैधरी
LokSabha Election 2019: गिरिडीह के रण में पांडेय बाबा के विरोधियों को साध रहे मंत्री चंद्रप्रकाश चाैधरी

धनबाद /रांची, जेएनएन।भाजपा के साथ गठबंधन के तहत गिरिडीह सीट मिलने के बाद आजसू की ओर से इसपर मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी का लडऩा लगभग तय है। 23 मार्च को संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। दूसरी तरफ चाैधरी ने गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में दाैरा शुरू कर दिया है। सोमवार को उन्होंने भाजपा सांसद रवींद्र पांडेय के मुखर विरोधी बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ढुलू महतो से मुलाकात की। 

loksabha election banner

सोमवार को चंद्रप्रकाश ने गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के कई जगहों पर चुनाव प्रचार किया। भाजपा के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के साथ भी उन्होंने कई जगहों पर चुनाव प्रचार किया। बता दें कि पहले इस सीट पर स्वयं पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे थे। इधर, गोमिया विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चंद्रप्रकाश से मिलकर उनसे गिरिडीह सीट पर चुनाव लडऩे का आग्रह किया। 

लुटेरों का मेल है महागठबंधन : आजसू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने विपक्षी महागठबंधन को लुटेरों का मेल बताया। कहा- इसका सरगना झामुमो है। उन्होंने प्रेस बयान में झामुमो को निशाने पर लेते हुए कहा कि उसकी कारगुजारियां झारखंड ने पहले भी देखी है। वह एक बार फिर झारखंड को धोखा देने के लिए लुटेरों का गिरोह बना रहा है। झारखंड के चौकीदार उसकी मंशा सफल होने नहीं देंगे। 

रवींद्र पांडेय के विरोधी ढुलू के ननिहाल पहुंचे चंद्रप्रकाशः झारखंड में भाजपा-आजसू गठबंधन के सामने कोई नहीं है और न ही कोई टक्कर में है। आजसू को एक मात्र सीट गिरिडीह लोकसभा मिला है। चुनाव में विधायक ढुलू महतो का साथ मिला है, जिसके कारण दोगुनी ताकत बढ़ गई है। यह बातें राजगंज में गिरिडीह लोकसभा के संभावित आजसू उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहीं। उनके साथ विधायक ढुलू महतो भी थे। पीरटांड़ से वापस आने के दौरान वे कुछ देर के लिये राजगंज में रुके। चौधरी ने कहा कि आजसू को गिरिडीह से एक मात्र सीट मिला है। यह पार्टी के लिये चैलेंच है । भाजपा और आजसू में अच्छा समन्वय है, दोनों पार्टी साझा कार्यक्रम कर 14 लोकसभा सीटों जीतेंगे। किसी का नाम लिये बगैर कहा कि वार्ता के बाद गिला शिकवा दूर हो गया है। गठबंधन आजसू को जीताने का काम करेगी। ढुलू महतो ने कहा कि आसन्न लोकसभा चुनाव में लड़ाई विरोधी पार्टी से नहीं बल्कि विकास की लड़ाई है। मेरा पूर्ण समर्थन पार्टी के समर्थित प्रत्याशी को है। आजसू- भाजपा एक है। गिरिडीह लोकसभा में ऐतिहासिक जीत होगी। प्रमोद चौरसिया, संतोष महतो, धर्मजीत ङ्क्षसह, महादेव महतो, सुनील चौधरी, गिरधारी महतो,  महेंद्र महतो, गिरधारी महतो, रेवत महतो, मृत्युंजय पांडेय, सुशील निसाद, टेकलाल महतो, मुरली महतो आदि मौजूद थे।

रमेश दास को दी श्रद्धांजलिः गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी तोपचांची झील पहुंचे। इस दौरान झील मोड़ के पास स्थापित आजसू नेता स्व रमेश दास के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।  कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश भी दिया। आजसू केंद्रीय महासचिव संतोष महतो, दयानंद प्रमाणिक, मनोज महतो,  सोएब अंसारी, प्रेमचंद महतो,  श्रीकांत मंडल, कृष्णा महतो, योगेश कुमार, महेंद्र महतो, पप्पू वरणवाल आदि थे।

गिरिडीह भाजपा का सिटिंग सीटः गिरिडीह संसदीय क्षेत्र भाजपा की सिटिंग सीट थी। इस क्षेत्र से भाजपा के रवींद्र पांडेय पांच पार सांसद रह चुके हैं। अबकी भाजपा ने गठबंधन के तहत गिरिडीह सीट आजसू को साैंप दी है। इसके बाद गिरिडीह से रवींद्र पांडेय के चुनाव लड़ने का रास्ता बंद हो गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.