Move to Jagran APP

मिलिंद देवड़ा का शिवसेना पर हमला, अल्पसंख्यकों से कहा वोट से सिखाएं सबक

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने अल्‍पसंख्‍यकां की एक सभा में शिवसेना पर जमकर प्रहार किया।

By BabitaEdited By: Published: Wed, 03 Apr 2019 11:05 AM (IST)Updated: Wed, 03 Apr 2019 11:28 AM (IST)
मिलिंद देवड़ा का शिवसेना पर हमला, अल्पसंख्यकों से कहा वोट से सिखाएं सबक

मुंबई, एएनआइ। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने एक सभा में अल्पसंख्यकों को संबोधित किया। देवड़ा ने  शिवसेना पर प्रहार करते हुए कहा कि शिवसेना अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। कुछ साल पहले शिवसेना पर्यूषण पर्व के दौरान जैन मंदिर के बाहर मांस पकाकर जैनियों का अपमान कर चुकी है। आप लोग उस घटना को याद रखें और अपने वोट से उन्हें सबक सिखाएं। 

loksabha election banner

गौरतलब है कि  मिलिंद देवड़ा को संजय निरूपम की जगह दी गई है। लोकसभा चुनाव 2019  से ठीक पहले निरूपम की जगह देवड़ा को मुंबई कांग्रेस का अध्‍यक्ष बनाया गया है। मुंबई कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए जाने पर मिलिंद देवड़ा ने कहा, 'लोकसभा चुनाव से पहले इस महत्‍वपूर्ण समय मुझे ये जिम्‍मेदारी देकर भरोसा जताने पर मैं सोनिया गांधी जी और राहुल जी का धन्‍यवाद देता है। मुंबई विविधताओं का शहर है। हम सभी को साथ लेकर चलेंगे और मुंबईकरों के सामने एक पोजिटिव एजेंडा रखेंगे।' बता दें कि मिलिंद देवड़ा पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और देश के टेलिकॉम, आईटी मंत्री का पद संभाल चुके हैं।

दरअसल, कुछ दिनों पहले मुंबई कांग्रेस में मिलिंद देवड़ा और संजय निरूपम के बीच मतभेद की खबरें आई थीं। मुंबई कांग्रेस के कई बड़े नेता संजय निरूपम के खिलाफ थे और उन्हें पद से हटाने की मांग की जा रही थी। खबरों के मुताबिक, 9 फरवरी को मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह और नसीम खान ने पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से नई दिल्ली में मुलाकात कर पार्टी की मुंबई इकाई के प्रमुख संजय निरूपम को पद से हटाने की मांग की थी। ऐसे में आखिरकार पार्टी ने निरूपम की जगह देवड़ा को नियुक्‍त कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.