Move to Jagran APP

भाजपा पर जमकर बरसीं मुख्यमंत्री ममता कहा खतरे में है देश की स्वतंत्रता व संविधान

प्रथम चरण के मतदान के दौरान जनसभा काे संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा पर जमकर बरसीं।

By BabitaEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 10:13 AM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 10:13 AM (IST)
भाजपा पर जमकर बरसीं मुख्यमंत्री ममता कहा खतरे में है देश की स्वतंत्रता व संविधान
भाजपा पर जमकर बरसीं मुख्यमंत्री ममता कहा खतरे में है देश की स्वतंत्रता व संविधान

दार्जिलिंग, जेएनएन। प्रथम चरण के मतदान के दौरान ही गुरुवार को उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग के चक बाजार में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा, भाजपा के शासनकाल में भारत की स्वतंत्रता व संविधान दोनों ही खतरे में है। इसीलिए इस बार भाजपा सरकार का अंत होगा और केंद्र में तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार का गठन होगा। वे इस दिन

loksabha election banner

तृणमूल प्रत्याशी अमर सिंह राई के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने फिर दोहराया कि पुलवामा हमले की खबर पीएम मोदी को थी लेकिन उन्होंने नहीं बचाया। मोदी सरकार के समय में आतंकी घटना व जवानों की मौत हुई है। पुलवामा हमला भी केंद्र सरकार की विफलता का नतीजा

है। जिसके कारण हमारे जवानों की मौत हुई है। यही नहीं ममता ने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्ष में आतंकवाद 260 फीसद बढ़ा है।

इस दिन सीएम ने गोरखा रेजिमेंट को सम्मान देते हुए कहा कि पहाड़ के लोग देश की सुरक्षा में स्वतंत्रता के बाद से ही अपना बलिदान देते आ रहे है। आज उनके इस आत्म बलिदान के कारण पहाड़ इतना पवित्र हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हिल्स के लोगों को केवल ठगा है। बार बार चुनाव जिताने के बाद भी केंद्र सरकार ने पहाड़ के लिए कुछ नहीं किया है। केंद्र पहाड़ को लगातार अशांत करने का प्रयास

कर रही है, ताकि उन्हें इससे लाभ मिले। 

वही विमल को लेकर उन्होंने कहा कि उसका इतिहास खत्म हो गया है। अब कुछ होने वाला नहीं है। भूमि पुत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि मणिपुर से आया वह व्यवसायी भूमिपुत्र है जो यहां से जीतकर पैसे कमाकर चला जाएगा। विमल के कहने पर वह भूमिपुत्र है और हमारा अमर सिंह राई भूमि पुत्र नहीं है।

जिन्हें दार्जिलिंग के जगहों एवं रास्तों के बारे में कुछ पता नहीं है। यहां के बारे में क्या जानेंगे। अमित शाह को लेकर उन्हों ने कहा कि हेलीकॉप्टर से उतरे और फिर कलिम्पोंग में चुनावी सभा करके यहां से चले गए। ममता ने पूछा कि आखिरकार भाजपा सरकार ने पिछले पांच सालों में क्या किया। दार्जिलिंग तो छोड हिंदुस्तान के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि पहले चाय वाला बोलने वाले अब अपने आप को चौकीदार कहते है। चौकीदार चोर ही नहीं बड़ा झूठा है। ममता ने एक बार फिर दोहराया कि बंगाल में एनआरसी लागू नहीं होने देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.