Move to Jagran APP

UP election results 2019 : चंदौली लोकसभा से डा. महेंद्रनाथ पांडेय लगातार दूसरी बार जीते

डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने चंदौली संसदीय सीट पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज 21 साल का रिकार्ड तोड़ा। उन्होंने गठबंधन से सपा प्रत्याशी संजय चौहान को 13959 मतों से हराया।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 04:59 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 04:59 PM (IST)
UP election results 2019 : चंदौली लोकसभा से डा. महेंद्रनाथ पांडेय लगातार दूसरी बार जीते

चंदौली, जेएनएन। भाजपा के डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने चंदौली संसदीय सीट पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज 21 साल का रिकार्ड तोड़ा। उन्होंने गठबंधन से सपा प्रत्याशी संजय चौहान को 13959 मतों से हराया। डा. पांडेय को 510733 मत मिले जबकि चौहान को 496774 मत मिले। कुल 1073743 वोटों में भाजपा प्रत्याशी 48 फीसद के आसपास वोट पाने में सफल रहे। जबकि गठबंधन को 46 फीसद वोटों पर सिमट गया। जीत का अंतर भलेे ही कम हो लेकिन 2014 के चुनाव की तुलना में इस बार लगभग छह फीसद ज्यादा वोट मिले। जबकि गठबंधन प्रत्याशी को सपा-बसपा का पूर्व के चुनाव की अपेक्षा इस बार लगभग एक फीसद कम वोट मिला। 

loksabha election banner

लगातार दूसरी बार जीते भाजपा प्रत्याशी ने 21 वर्ष का रिकार्ड तोड़ा है। क्योंकि 1991 से 98 के बीच इस सीट पर लगातार तीन बार भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2014 में ही भाजपा का खाता खुला। इस बीच सपा और बसपा ने ही इस सीट पर कब्जा जमाए रखा था। लेकिन मोदी वेव ने चंदौली में यह रिकार्ड कायम कर दिया। इस सीट का पहला रिकार्ड या तो भाजपा ने तोड़ा था और दूसरा रिकार्ड भी भाजपा ने बनाया है।

चुनाव में जातिगत समीकरण साधते हुए गठबंधन से सपा-बसपा का संयुक्त प्रत्याशी संजय चौहान को बनाया था। पूर्व में चौहान वोट भाजपा के माने जाते थे, लेकिन चौहान प्रत्याशी बनने से भाजपा का यह गढ़ अपना प्रत्याशी मिलने से कट गया। इसी तरह कांग्रेस समर्थिक जन अधिकार पार्टी की शिवकन्या कुशवाहा भी जातिगत समीकरणों को देखे हुए यहां से चुनाव लड़ी। चौहान और कुशवाहा वोटों की संख्या दो लाख के आसपास है। लेकिन मोदी वेव में जातिगत समीकरण ध्वस्त हो गया। इस वर्ग में भी भाजपा ने सेंध लगाई और कम ही सही लेकिन धमाकेदार जीत दर्ज की। 

किसको कितने मिले वोट

प्रत्याशी

पार्टी वोट 
डा. महेंद्रनाथ पांडेय भाजपा 510733 
संजय चौहान  सपा 496774 
शिवकन्या कुशवाहा  कांग्रेस, जअपा 22291

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.