Move to Jagran APP

Madhepura Lok Sabha Election Result 2019: शरद और पप्पू को हरा दिनेश यादव बने MP

Madhepura Lok Sabha Election Result 2019 मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू की ओर से दिनेश चंद्र यादव ने राजद के शरद यादव को 301527 वोटों से हराया।

By Mohit PareekEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 03:22 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 03:43 PM (IST)
Madhepura Lok Sabha Election Result 2019: शरद और पप्पू को हरा दिनेश यादव बने MP

नई दिल्ली, जेएनएन। Madhepura Lok Sabha Election Result 2019 : मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव जीते। दिनेश चंद्र यादव (जदयू) 624334, शरद यादव (राजद) 322807,  राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को  97631 वोट मिले। 

loksabha election banner

1. राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव - जाप - 97631
2. दिनेश चंद्र यादव -   जदयू -  624334    
3. शरद यादव -       राजद -    322807
4. अनिल भारती -  राष्ट्रवादी जनता पार्टी - 7169

पिछली बार राजद के टिकट पर सांसद बने राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव 28436 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

वर्ष 2014 में, बिहार राज्य में, मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का निर्वाचन हुआ। उन्हें 368937 वोट मिले। उनकी पार्टी राजद है। उन्होंने शरद यादव को 56209 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी जेडीयू थी। 2014 में कुल 59.96 प्रतिशत वोट पड़े।

मधेपुरा बिहार का महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। इसे 1967 में लोकसभा सीट बनाया गया। देश के लिए चौथी लोकसभा के चुनाव में यहां के लोगों ने पहली बार मतदान किया। दो बार परिसीमन कर इस लोकसभा में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों को बदला गया। जिला मुख्यालय होने के कारण यहां यह क्षेत्र बेहद महत्वपूर्ण है। प्राचीन काल में मधेपुरा मिथिला राज्य का हिस्सा था| बाद में मौर्य वंश का भी यहां शासन रहा। यहां कुषाण वंश और मुगलों ने भी राज किया। यह क्षेत्र धार्मिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से समृद्ध है। चंडी स्थान, सिंघेश्वर स्थान, श्रीनगर, रामनगर, बसन्तपुर, बिराटपुर और बाबा करु खिरहर आदि यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.