Loksabha Election 2019: ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा लखनऊ
सुबह 10 बजे ट्विटर इंडिया में 10वें स्थान पर ट्रेंड कर रहा था लखनऊ 11वें पर थे राजनाथ।
लखनऊ[आशुतोष मिश्र]। लोकतंत्र के उत्सव पर उल्लास में डूबा लखनऊ ट्विटर इंडिया के टॉप ट्रेंड्स में ट्रेंड करने लगा। इस हैशटैग से इतने ट्वीट हुए कि सुबह 10 बजे यह शहर 10वें स्थान पर ट्रेंड हो रहा था। इसकी अहम वजह इस सीट पर पूरे देश की निगाह होना भी था। यहां से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के प्रत्याशी होने से यह सीट वीवीआईपी हो गई है। लखनऊ के साथ ट्विटर पर राजनाथ सिंह का नाम भी खूब चल रहा था। सुबह 10 बजे राजनाथ सिंह का नाम 11वें स्थान पर ट्रेंड करता नजर आया। लेकिन सवा दस बजते-बजते राजनाथ सिंह का नाम हैशटैग लखनऊ से ऊपर जगह बना चुका था। हालांकि, राजनाथ सिंह के साथ हैशटैग लखनऊ अब तक टॉप टेन ट्रेंड्स से बाहर हो चुके थे। राजनाथ सिंह का नाम 12वें तो वहीं लखनऊ का नाम 13वें स्थान पर ट्रेंड हो रहा था।
फेसबुक और वाटसएप पर भी दिखा उत्साह
लोकतंत्र का महापर्व मनाते लखनऊवासियों का उत्साह फेसबुक और वाट्सएप पर भी नजर आया। सुबह से ही फेसबुक पर वोट के बाद सेल्फी पोस्ट करने का सिलसिला शुरू हो गया। युवाओं ने मतदान की सेल्फी को अपना वाट्सएप डीपी भी बनाया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप