Move to Jagran APP

LokSabha Election 2019: धनबाद में जातियों के तराजू पर उम्मीदवारों कोे ताैल रही कांग्रेस

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के भी धनबाद से लड़ने की चर्चा है। जमशेदपुर सीट झामुमो के खाते में जाने के बाद चर्चा को बल मिला है।

By Edited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 09:02 AM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 08:49 AM (IST)
LokSabha Election 2019: धनबाद में जातियों के तराजू पर उम्मीदवारों कोे ताैल रही कांग्रेस
LokSabha Election 2019: धनबाद में जातियों के तराजू पर उम्मीदवारों कोे ताैल रही कांग्रेस
धनबाद, जेएनएन। कांग्रेस में राजपूत, ब्राह्मण व भूमिहार जाति के दावेदारों के बीच धनबाद लोकसभा सीट का समीकरण घूम रहा है। इन्हीं तीनों जाति में से कोई एक लोकसभा सीट के उम्मीदवार होंगे ऐसी अटकलें लगाई जा रही है। धनबाद से टिकट की रेस में पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह, मयूर शेखर झा व अजय दुबे प्रबल दावेदार हैं। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, विजय कुमार सिंह व अशोक कुमार सिंह भी चुनौती दे रहे हैं। इन तीनों जातियों के दावेदारों के बीच टिकट की लड़ाई दिलचस्प चल रही है।
सूत्रों के अनुसार कोई बड़ा नाम नहीं आया तो इन्हीं में से कोई अगला उम्मीदवार हो सकता है। वैसे भी पिक्चर होली के बाद ही साफ हो पाएगा। होली के तुरंत बाद कांग्रेस झारखंड के लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। अल्पसंख्यक कोटा से भी दावेदारी धनबाद से अल्पसंख्यक कोटा से भी टिकट की दावेदारी कम नहीं है। पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक अल्पसंख्यक कोटा से टिकट चाह रहे हैं। वहीं धनबाद जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद से मुलाकात कर झारखंड में अल्पसंख्यक कोटा से एक सीट की मांग उठाई है। शमशेर आलम भी पिछले नगर निगम चुनाव में 50 हजार वोट लाने के बाद लॉबिंग में जुटे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार  के भी धनबाद से लड़ने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार जमशेदपुर सीट झामुमो को जाने के बाद इनके धनबाद से लड़ने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि अभी तक वे धनबाद लोकसभा से खड़ा होने से इन्कार करते रहे हैं। वे सार्वजनिक रूप में कई बार बोल चुके हैं कि धनबाद से चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन राजनीति में कुछ भी संभव है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.