Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : प्रतापगढ़ में तय होगा अबकी किसकी 'रियासत'

प्रतापगढ़ से 17वीं लोकसभा के लिए मुकद्दर का सिंकदर कौन। इसकी थाह फिलहाल पाना आसान नहीं। यहां पर मतदाता जाति धर्म के नाम पर बंटे हैं तो राष्ट्रवाद का मुद्दा भी असरकारक दिखता है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 03:58 PM (IST)Updated: Sat, 11 May 2019 01:59 PM (IST)
Loksabha Election 2019 :  प्रतापगढ़ में तय होगा अबकी किसकी 'रियासत'
Loksabha Election 2019 : प्रतापगढ़ में तय होगा अबकी किसकी 'रियासत'

प्रतापगढ़ [सुरेश पांडेय]। उत्तर प्रदेश में राजा रजवाड़ों के गढ़ प्रतापगढ़ से 17वीं लोकसभा के लिए मुकद्दर का सिंकदर कौन। इसकी थाह फिलहाल पाना आसान नहीं। यहां पर यदि मतदाता जाति, धर्म के नाम पर बंटे दिखते हैं तो राष्ट्रवाद का मुद्दा भी असरकारक दिखता है। प्रतापगढ़ में छठें चरण में 12 मई को मतदान है और जीत का दावा सभी कर रहे हैं।

loksabha election banner

प्रतापगढ़ में मुकाबला दिलचस्प दिख रहा है। अपना दल (एस) के सांसद हरिवंश सिंह का टिकट काटकर भाजपा ने संगम लाल गुप्ता को मैदान में उतारा है। गुप्ता अपना दल के टिकट पर वर्ष 2017 में विधायक निर्वाचित हुए थे। कांग्रेस की ओर से तीन बार सांसद रहीं रत्ना सिंह इस बार प्रत्याशी हैं। वहीं गठबंधन ने बसपा के अशोक त्रिपाठी को टिकट दिया है। स्थानीय समीकरण में उलट फेर करने वाले रघुराज प्रताप सिंह की पार्टी जनसत्ता दल से प्रत्याशी अक्षय प्रताप गोपालजी के आने से मुकाबला चतुष्कोणीय बन गया है। प्रतापगढ़ में पीएम मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ माहौल बना चुके हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गरज चुके हैं। सपा-बसपा गठबंधन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दो-दो सभाएं हो चुकी हैं। यहां पर बसपा सुप्रीमो के साथ कांग्रेस की प्रियंका वाड्रा भी भाजपा के सहयोगी दल से सीट छीनने के प्रयास में हैं। नवगठित लोकतांत्रिक जनसत्ता दल के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह खुद ही मोर्चा संभाले हैं। यहां पर दलों के दिग्गज भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे।

चुनावी महासमर में दो पूर्व सांसद रत्ना सिंह (कांग्रेस) के साथ अक्षय प्रताप सिंह (लोकतांत्रिक जनसत्ता दल) मैदान में हैं। भाजपा ने यहां से सदर विधायक संगम लाल गुप्ता (भाजपा-अपना दल (एस) गठबंधन) को उतार दिया है। इस लड़ाई को और रोचक बनाने बसपा-सपा गठबंधन के अशोक त्रिपाठी ही मुख्य मुकाबले में हैं। लड़ाई तगड़ी है। हां, समर्थकों के दावे बढ़-चढ़ कर हैं। युवा और साइलेंट वोटर बड़े फैक्टर होंगे। कांग्रेस के नेता यहां पर भाजपा से मुकाबला बताते हैं तो कुछ लोग गठबंधन के प्रत्याशी को तगड़ी लड़ाई में मान रहे हैं।

आंकड़े

संसदीय क्षेत्र: एक नजर में

कुल मतदाता 1692170

पुरुष मतदाता 906435

महिला 785709

अन्य 26

वर्ष 2014 का नतीजा

प्रत्याशी        पार्टी                मत

हरिवंश सिंह - अपना दल   375789

आसिफ सिद्दीकी - बसपा 207567

रत्ना सिंह -          कांग्रेस 138620

प्रमोद पटेल-       सपा 120107

संसदीय क्षेत्र में आने वाली विधानसभा

रामपुर खास, सदर, विश्वनाथगंज, पट्टी और रानीगंज।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.