Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : लोकतंत्र में जनता का आदर करना सबसे बड़ा राष्ट्रवाद: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी कल देर रात अमेठी पहुंची। इसके बाद मुंशीगंज गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करने बाद सुबह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अमेठी की रणनीति तैयार की।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 28 Apr 2019 12:09 PM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2019 03:00 PM (IST)
Loksabha Election 2019  : लोकतंत्र में जनता का आदर करना सबसे बड़ा राष्ट्रवाद: प्रियंका गांधी
Loksabha Election 2019 : लोकतंत्र में जनता का आदर करना सबसे बड़ा राष्ट्रवाद: प्रियंका गांधी

अमेठी, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को संजीवनी देने के लिए बेहद सक्रिय पार्टी की महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी काफी प्रयास करने में लगी हैं। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को अमेठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना राष्ट्रवाद को लेकर करारा तंज कसा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और जनता का आदर करना ही सबसे बड़ा राष्ट्रवाद है।

loksabha election banner

वहीं, पनियार भुसियावा गांव में मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि देश के लोगों की आवाज दबाई जा रही है। किस तरह का राष्ट्रवाद है कि जब हजारों किसान नंगे पैर पूरे देश भर से आपके दरवाजे तक आया और आपने उनकी बात को नहीं सुना। एक ऐसा राष्ट्रवाद जहां गरीबों की सुनवाई नहीं है, नौजवानों को झूठी-झूठी बातें कही जाती हैं, उनको पूरा नहीं किया जाता है। बता दें, शनिवार की देर रात मुंशीगंज गेस्ट हाउस पहुंची प्रियंका वाड्रा ने आज यानी रविवार सुबह से ही सुल्तानपुर जाने से पहले अमेठी के भेटुआ ब्लाक के मड़ेरिका गांव पहुंचकर महिलाओं के साथ चौपाल की। यहां पर काफी देर तक महिलाओं के साथ चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने अमेठी के विकास को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के योगदान को विस्तार से बताया।

आज प्रियंका गांधी अमेठी से सुल्तानपुर के अमहट एअरपोर्ट से बहराइच का रुख कर रही हैं। सुल्तानपुर में उनका कोई कार्यक्रम नहीं है। दोपहर तीन बजे धौरहरा के मोहम्मदी में रोड शो का कार्यक्रम है। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के दौरान राजनीति में सक्रिय होने वाली प्रियंका भाई राहुल गांधी तथा मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में ताबड़तोड़ नुक्कड़ सभा तथा रोड शो कर रही हैं। 

जनता का आदर करना ही सबसे बड़ा राष्ट्रवाद : प्रियंका 
प्रियंका ने कहा कि राष्ट्रवाद देश की भक्ति होती है और देश जनता से बनता है जनता का आदर करना ही सबसे बड़ा राष्ट्रवाद है। हमारे लिए महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार, किसान, शिक्षा, स्वास्थ्य यह सबसे बड़े मुद्दे हैं। इन समस्याओं को हल करना ही सबसे बड़ा राष्ट्रवाद है। प्रधानमंत्री द्वारा विपक्ष पर उनकी जाति को लेकर हमला करने के आरोप के बाबत प्रियंका ने कहा कि मुझे तो आज तक नहीं पता कि प्रधानमंत्री की जाति क्या है। हमने प्रधानमंत्री पर कभी निजी हमले नहीं किए।

भाजपा पैसे और जूते बांटकर करती है राजनीति : प्रियंका 
वहीं, प्रियंका गांधी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोग पैसे बांटकर, जूते बांटकर राजनीति करते हैं, जो की पूरी तरह से गलत है। अमेठी से भाजपा की उम्मीदवार स्मृति ईरानी के बाबत प्रियंका ने कहा कि और पिछले पांच सालों में सिर्फ 16 बार अमेठी आई है और दो से चार घंटे रह कर ही वापस लौट गई। मीडिया का सहारा लेकर उन्होंने यहां जूते बांटना, साड़ी बांटना आदि काम किया है जो अमेठी के लोगों का अपमान है। अमेठी के लोग बेहद स्वाभिमानी हैं। मैं जब 12 साल की थी तब से अमेठी आ रही हूं। जनता के बीच में रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना ही राजनीति का सबसे अच्छा तरीका है। इसके साथ ही प्रियंका ने राहुल गांधी की बात को दोहराते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में अमेठी से कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट छीन लिए गए हैं।

मजबूती से लड़ना है चुनाव : सुल्तानपुर के अमहट में प्रियंका 
वहीं, अमेठी से बहराइच का रुख करते प्रियंका अपने उड़न खटोला से सुल्तानपुर के अमहट एअरपोर्ट पहुंची।यहां कार्यकताओं से उन्होंने कहा कि मजबूती से चुनाव लड़ना है। हम सरकार बनाने जा रहे हैं। इसी बीच प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से डॉक्टर संजय सिंह के बारे में पूछा कि वह कहां हैं। इसके बाद से बहराइच को निकली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.