Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019: कांग्रेस परिवार ने ही किया है रायबरेली का विकास : प्रियंका

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली के थुलवंसा गांव में नुक्कड़ सभा की । भाजपा पर जमकर कसे तंज।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 03 May 2019 01:30 PM (IST)Updated: Fri, 03 May 2019 01:30 PM (IST)
Loksabha Election 2019: कांग्रेस परिवार ने ही किया है रायबरेली का विकास : प्रियंका
Loksabha Election 2019: कांग्रेस परिवार ने ही किया है रायबरेली का विकास : प्रियंका

रायबरेली, जेएनएन। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि रायबरेली का विकास गांधी परिवार ने ही किया है। भाजपा सरकार ने रायबरेली में विकास के सारे कार्य रुकवा दिए हैं। कांग्रेस की सरकार आएगी तो मनरेगा में श्रमिकों को 100 दिन के बजाय 150 दिन का रोजगार दिया जाएगा। जिसको भाजपा ने बंद करा दिया। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में न्याय योजना न्यूनतम योजना की घोषणा की है, जिसमें हर परिवार की महिलाओं को 72 हजार की धनराशि दी जाएगी। करीब 11: 50 बजे थुलवंसा गांव प्रियंका का काफिला पहुंचा। यहां उन्होंने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं।

loksabha election banner

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो वादा किया है उसे पूरा किया है। पिछले विधानसभा चुनाव मे छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश में किसानों के कर्ज माफी का वादा किया था। सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया गया। भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह मेरे पैर पकड़कर मुझसे कहते थे दीदी मैं आपका साथ कभी नहीं छोडूंगा। लेकिन आज वही मेरी माता जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

 

सरकार बनते ही 12 महीने में खाली पद भरे जाएंगे 

प्रियंका ने कहा कि इस सरकार में किसानों को उपज का दाम नहीं मिलता है। 12 हजार कर्ज में डूबे किसानों ने आत्महत्या कर ली। 1500000 देने का वादा किया था, किसी को नहीं दिया गया। भाजपा के लगभग 5 साल के कार्यकाल में 24 लाख सरकारी नौकरियों के पद खाली हैं। कांग्रेस की सरकार बनते ही 12 महीने के अंदर सारे पद भरे जाएंगे। उसके बाद भाजपा सरकार जो है काम समस्याओं की ओर बिलकुल ध्यान नहीं दे रही है, किसान और नौजवान बेरोजगार व भुखमरी के कगार पर है।

पाकिस्तान के खिलाफ बोली प्रियंका 

प्रियंका ने कहा कि भाजपा अच्छा काम कर रही है। पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब जो दे रही है। देश हित में ये काम राष्ट्रवादी हित में काम करती है। ये हम सबके लिए अच्छा है। आप अपने अधिकारों को जानिए रायबरेली से जो कांग्रेस का रिश्ता है वह बनाए रखें। 

फूल-मालाओं से स्वागत 

अमावां विकास क्षेत्र के हरदासपुर, काजी के पूर्व चोराहे पर प्रियंका का काफिला पहुंचते ही। कांग्रेसियों व बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं ने फूलमालाओं से जमकर स्वागत किया। हाथ जोड़कर प्रियंका ने अभिनंदन स्वीकर किया। 

इसके बाद प्रियंका महराजगंज के हलोर में आयोजित नुक्कड़ सभा में पहुंची।  यहां उन्‍होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि सम्मान योजना नहीं है किसानों के लिए 6 हजार अपमान योजना है। प्रियंका ने मोदी को विदेशों का नेता बताते हुए कहा कि यह केवल विदेशों में बड़े-बड़े लोगों से मिलने जाते हैं। कभी गांव गरीबों से मिले हैं, जहां से चुनाव लड़ते हैं।

जाम में फंसी एंबुलेंस को निकाला 
रोडशो के दौरान जाम में एम्‍बुलेंस फंस गई थी। जाम में फंसी एम्बुलेंस को देख प्रियंका अपनी गाड़ी से उतरी। रास्ते में फंसी एम्बुलेंस को निकलवाया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.