Move to Jagran APP

राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने आजम खान को बताया राक्षसी प्रवृति का व्यक्ति, जया बच्चन पर भी तंज

अमर सिंह ने आजम खान को राक्षस प्रवृत्ति का बताया। उन्होंने कहा उनसे उम्मीद ही क्या की जाए। आजम तो चंगेज खान का प्रतीक है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 01:38 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 01:40 PM (IST)
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने आजम खान को बताया राक्षसी प्रवृति का व्यक्ति, जया बच्चन पर भी तंज
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने आजम खान को बताया राक्षसी प्रवृति का व्यक्ति, जया बच्चन पर भी तंज

लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में रामपुर से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी जया प्रदा और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आजम खान के बीच विवाद में राज्यसभा सदस्य अमर सिंह भी कूद पड़े हैं। अमर सिंह ने आजम खान को राक्षसी प्रवृति का व्यक्ति तथा चंगेज खान का प्रतीक बताया। अमर सिंह ने इस मामले में समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य जया बच्चन पर भी तंज कसा है।

loksabha election banner

रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा पर विवादास्पद बयान देने के बाद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान चौतरफा घिर गए हैं। राज्य सभा सांसद अमर सिंह ने भी आजम खान घेरते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बयान उनके घटिया सोच को दिखाता है। वह तो दोहरे मापदंड का आदमी है। आप उससे क्या आशा कर सकते हैं।

अमर सिंह ने आजम खान को राक्षस प्रवृत्ति का बताया। उन्होंने कहा उनसे उम्मीद ही क्या की जाए। आजम तो चंगेज खान का प्रतीक है। आजम ने महिलाओं के आबरू को तार-तार किया है। आजम खान ने रामपुर में बच्चियों पर तेजाबी हमले की धमकी दी। 

अमर सिंह ने कहा कि आजम खान तो नफरत की राजनीति करते हैं। महिलाओं का अपमान करते हैं। विवादित टिप्पणी करते हैं। उनके ससुर और उनकी बहू ने भी आरोप लगाया है कि वह छेडख़ानी करते हैं। 

जया बच्चन पर भी कटाक्ष

अमर सिंह ने कहा कि निर्भया कांड पर आंसू बहाने वाली जया बच्चन आजम की टिप्पणी पर चुप क्यों। अमर सिंह ने कहा कि जयप्रदा तो जया बच्चन की है। उनके खिलाफ पार्टी के ही एक वरिष्ठ नेता ने अमर्यादित टिप्पणी की है। ऐसे में वे चुप क्यों हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.