Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : महराजगंज में अखिलेश यादव ने कहा- PM मोदी के कार्यकाल में जानवर भी परेशान

अखिलेश के निशाने पर पीएम मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ही थे। अखिलेश यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने पांच वर्ष देश की जनता को सिर्फ परेशान किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 06 May 2019 02:35 PM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 03:03 PM (IST)
Loksabha Election 2019 : महराजगंज में अखिलेश यादव ने कहा- PM मोदी के कार्यकाल में जानवर भी परेशान
Loksabha Election 2019 : महराजगंज में अखिलेश यादव ने कहा- PM मोदी के कार्यकाल में जानवर भी परेशान

महराजगंज, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को शिकस्त देने की खातिर बसपा व रालोद के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरे समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशी के पक्ष में बड़ी सभाएं कर रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज महराजगंज से पार्टी के प्रत्याशी तथा पूर्व संासद अखिलेश सिंह के पक्ष में जनसभा की।

loksabha election banner

अखिलेश के निशाने पर पीएम मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ही थे। अखिलेश यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने पांच वर्ष देश की जनता को सिर्फ परेशान किया। नोट बंदी के बाद फिर जीएसटी लागू कर सब चौपट कर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी के पीएम के कार्यकाल में तो जानवर भी परेशान हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जम कर शब्दबाण चलाए। उन्होंने कहा कि चाय वाला बन कर आए थे , अब चौकीदार बन गए हैं। प्रधानमंत्री आतंकवाद की चर्चा तो करते हैं, लेकिन देश के किसानों और नौजवानों की बदहाल स्थिति के बारे में नहीं बोलते। नोटबंदी के चलते देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है। नोटबंदी व जीएसटी से छोटे व्यापारी परेशान हैं, वही बड़े व्यापरियों की झोली भर रही है। देश में 36 हजार से अधिक उद्योगपति देश छोड़ कर चले गए। 

अखिलेश यादव महराजगंज जिले के नौतनवा के राम मनोहर लोहिया पीजी कालेज में आयोजित जनसभा में इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा संविधान नहीं होता तो योगी आदित्यनाथ मठ में बैठ कर घंटा बजाते। देश में अपने को अनुशासित पार्टी कहने वाली भाजपा के सांसद व विधायक आपस में जूता चलाते हैं। देश तथा प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। समाजवादी सरकार ने जनहित मेें बहुत से कार्य किए हैं। अपने कार्यकाल की डायल-100, लैपटाप वितरण, कन्या विद्याधन, समाजवादी पेंशन योजना की याद दिलाते हुए लोगों से समर्थन मांगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। कहा कि आजादी के सात दशक बाद भी देश पिछड़ा है। इस पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस भी जिम्मेदार है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.