Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : तीसरे व चौथे चरण के स्टार प्रचारकों में आडवाणी-जोशी का नाम नदारद

तीसरे चरण का प्रचार 21 अप्रैल और चौथे चरण का प्रचार 27 अप्रैल को समाप्त होना है। भाजपा तीसरे और चौथे चरण में दिग्गज नेताओं की सभा और रैली आयोजित करेगी।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 09:22 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 09:22 PM (IST)
Loksabha Election 2019 : तीसरे व चौथे चरण के स्टार प्रचारकों में आडवाणी-जोशी का नाम नदारद
Loksabha Election 2019 : तीसरे व चौथे चरण के स्टार प्रचारकों में आडवाणी-जोशी का नाम नदारद

लखनऊ, जेएनएन। भाजपा ने तीसरे और चौथे चरण के स्टार प्रचारकों की सूची में भी पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी को शामिल नहीं किया है लेकिन, संगठन और सरकार से नए स्टार प्रचारक बनाये गए हैं। पार्टी बुजुर्गों की जगह नए नेताओं की पौध सींच रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा और संगठन महामंत्री सुनील बंसल समेत कई प्रमुख नाम सभी चरणों में दिये गए हैं।

loksabha election banner

दूसरे चरण के लिए भाजपा खूब रैली और सभाएं कर रही है। मंगलवार को दूसरे चरण का प्रचार थम जाएगा। इसके बाद प्रदेश में तीसरे चरण का प्रचार 21 अप्रैल और चौथे चरण का प्रचार 27 अप्रैल को समाप्त होना है। भाजपा तीसरे और चौथे चरण में दिग्गज नेताओं की सभा और रैली आयोजित करेगी। भाजपा ने तीसरे चरण में भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गोविंद नारायण मिश्रा और अशोक कटारिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी जबकि मंत्रियों में श्रीकांत शर्मा, धर्म सिंह सैनी, भूपेंद्र चौधरी को भी शामिल किया है।

चौथे चरण में 40 नामों में प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी व मानवेंद्र सिंह, सह प्रभारी गोरधन झड़फिया, नरोत्तम मिश्रा और सिने स्टार राजू श्रीवास्तव व पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल को महत्व दिया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी तथा प्रदेश सरकार के मंत्री एसपी सिंह बघेल, सुरेश खन्ना, स्वामी प्रसाद मौर्य, सतीश महाना, ब्रजेश पाठक भी स्टार प्रचार बनाये गए हैं।

भाजपा की तीसरे और चौथे चरण की सूची में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, जगत प्रकाश नड्डा, उमा भारती, मुख्तार अब्बास नकवी, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, संतोष गंगवार, संगठन महामंत्री रामलाल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हेमामालिनी, सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, विनय कटियार, सतपाल महराज, दुष्यंत गौतम, कलराज मिश्र, शाहनवाज हुसैन, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, राजवीर सिंह राजू आदि नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.