Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 Phulpur : शाम छह बजे तक 50.86 फीसद मतदाताओं ने की वोटिंग

पोलिंग बूथों पर भीड़-भाड़ बढ़ती दिख रही है। शाम छह बे तक 50.86 फीसद लोगों ने मतदान किया। वहीं पांच बजे तक 46.81 फीसद वोट पड़ चुके थे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 08:41 AM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 07:43 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019 Phulpur : शाम छह बजे तक 50.86 फीसद मतदाताओं ने की वोटिंग

प्रयागराज, जेएनएन। फूलपुर संसदीय क्षेत्र में शाम छह बजे तक मतदान प्रतिशत पर नजर डाला जाए तो 50.86 लोगों ने वोटिंग की। वहीं विधानसभा वार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा। फाफामऊ में 56 प्रतिशत, सोरांव में 61 प्रतिशत, फूलपुर में 54 प्रतिशत, शहर पश्चिमी में 44.9 प्रतिशत और शहर उत्तरी में 41 फीसद मतदान हुआ। मऊआइमा के मदारी गांव में बूथ संख्या 3, 4 में वोट डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान ईंट-पत्थर चले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फोर्स ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया।

loksabha election banner

फूलपुर संसदीय सीट के लिए पांच विधानसभा क्षेत्रों में शाम पांच बजे के बाद भी मतदान हो रहा था। मतदान शाम छह बजे तक होगा। शाम पांच बजे तक तक 46.81 प्रतिशत लोग मतदान के इस महापर्व पर अपना योगदान दे चुके थे। विधानसभा वार मतदान प्रतिशत पर नजर डालें तो फाफामऊ में 50, सोरांव में 53, फूलपुर में 53, शहर पश्चिमी, 43 और शहर उत्तरी में 37 फीसद मतदान हो चुका है। अब लोगों की नजर है कि अगले एक घंटे में मतदान का प्रतिशत कितना बढ़ सकता है। 

आसमान से सूर्य की किरणें शरीर को झुलसा रही हैं। इसके बाद भी फूलपुर संसदीय क्षेत्र के पोलिंग बूथों तक पहुंचने वाले मतदाता अपने मत का उपयोग करने के प्रति तत्‍पर दिखे। पूरे शरीर को ढंककर घरों से निकले, क्‍योंकि उनको मतदान जो करना था। दोपहर तीन बजे तक 36.51 फीसद मतदाता वोटिंग कर चुके थे। अब विधानसभाआें पर नजर डालें तो फाफामऊ में 42 फीसद, सोरांव में 45, फूलपुर में 30, शहर पश्चिमी में 35 और शहर उत्‍तरी में 32 फीसद वोट पड़े।

 फूलपुर संसदीय सीट पर अपने प्रत्‍याशियों के समर्थन में मतदाता लगातार वोटिंग कर रहे हैं।  फूलपुर संसदीय क्षेत्र में दोपहर एक बजे तक विधानसभा वार मतदान प्रतिशत 27.6 रहा।धानसभा  आंकड़ों पर नजर डालें तो फाफामऊ में  32 फीसद, सोरांव में 31, फूलपुर में 27, शहर पश्चिमी में 27 और शहर उत्तरी में 21 फीसद लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया।

 वहीं सुबह 11 बजे तक 18.20 फीसद लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया। विधानसभा वार मतदान प्रतिशतों पर नजर डालें तो इस प्रकार है। फाफामऊ में 21 फीसद, सोरांव में 19, फूलपुर में 21, शहर पश्चिमी में 17 और शहर उत्तरी में 13 फीसद मतदान हुए।
 वहीं सुबह नौ बजे तक 9 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा। विधान सभा फाफामऊ में 16 फीसद, सोरांव में 10, फूलपुर में 9, शहर पश्चिमी में 6 व विधान सभा शहर उत्तरी में 6 फीसद लोग मतदान कर चुके थे। 

 वोटरों का बूथों पर सुबह से आना बढ़ गया है। यहां छठें चरण के तहत मतदान माॅक पोल के बाद सुबह सात बजे से मतदान शुरू है। हालांकि अफरा-तफरी के माहौल में कई जगह मतदान प्रभावित हुआ। दारागंज के राधारमण इंटर कॉलेज में रू म नंबर दो में पीठासीन अधिकारी की लापरवाही से 15 मिनट की देरी से मतदान शुरू हुआ। वहीं ईश्वर शरण सीनियर डिवीजन में कमरा नंबर 3 की इवीएम खराब होने से वोटिंग प्रभावित रही। इसी प्रकार महर्षि पतजंलि विद्या मंदिर में मोबाइल लेकर अंदर गए मतदान कर्मियों व मतदाताओं को बाहर किया गया। 

मतदान का जज्बा
लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व को कई लोग यूं ही जाया नहीं जाने देते। सब कार्य जरूरी है लेकिन यह सबसे बढ़कर है। इसका उदाहरण भी देखने को आज मिला। फूलपुर संसदीय क्षेत्र में तेलियरगंज स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान करने महाबीर यादव को देखकर तो सहसा इसका एहसास हुआ। महावीर के पिता का निधन हो गया है। उन्‍होंने घाट पर मुखाग्नि दी और उसके बाद वोट देने पोलिंग बूथ पर पहुंच गए। 

 फूलपुर संसदीय सीट एक नजर में 

कुल मतदाता -2006228

पुरुष - 1098395

महिला -907619

थर्ड जेंडर -214

नए मतदाता -31009

कुल प्रत्याशी -14

प्रत्याशी...

भाजपा प्रत्याशी : केशरी देवी पटेल

चुनाव निशान : कमल का फूल

उम्र - 62

राजनैतिक कॅरियर : केशरी देवी पटेल ने मध्य प्रदेश के रीवा स्थित अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से वर्ष 2002 में परास्नातक किया है। वह चार बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। फूलपुर और इलाहाबाद संसदीय सीट से बसपा के टिकट से चुनाव लड़ चुकी हैं। वर्ष 2017 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। हालांकि उन्होंने राजनीति भाजपा से ही शुरू की थी। 

 

सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी : पंधारी यादव

चुनाव निशान : साइकिल

उम्र - 52

राजनैतिक कॅरियर : छात्र राजनीति की है। सीएमपी डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ प्रकाशन मंत्री रहे। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रहे। वर्ष 2012 से 2014 तक सपा के भी जिलाध्यक्ष रहे। वह कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। 

कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी : पंकज निरंजन पटेल 

चुनाव निशान : हाथ का पंजा

उम्र : 39

राजनैतिक कॅरियर : रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर मप्र में छात्रनेता रहे। युवाओं और किसान आंदोलन से जुड़े रहे। अपना दल का राष्ट्रीय (कृष्णा गुट) महासचिव रहे। स्नातक जबलपुर से किया है। पढ़ाई के दौरान यूरोप के कई देशों में रहे हैं। नीदरलैंड के हेग यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल लॉ एंड पब्लिक मैनेजमेंट किया है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.