Lok Sabha Election Result 2019 Phulpur : केशरी देवी 171968 मतों से जीतीं, फूले नहीं समा रहे भाजपा कार्यकर्ता
फूलपुर संसदीय सीट का चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आया। मतगणना शुरू होने के बाद पहले से अंतिम राउंड तक केशरी देवी ने बढ़त बनाए रखा। दूसरे नंबर पर गठबंधन के पंधारी यादव रहे।
प्रयागराज, जेएनएन : फूलपुर संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी की केशरी देवी की जीत हुई है। 171968 वोट से उन्होंने जीत का ताज पहना। केशरी देवी को 544701 वोट मिले। वहीं दूसरे स्थान पर सपा-बसपा प्रत्याशी पंधारी यादव रहे। उन्हें 372733 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पंकज पटेल को 32761 मत मिले। मतगणना के पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए थीं।
भाजपा प्रत्याशी केशरी देवी पहले राउंड की मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी पंधारी यादव के मुकाबले आगे थीं। भाजपा प्रत्याशी केशरी देवी पटेल को 11669 मत मिले। जबकि गठबंधन प्रत्याशी को 7507 वोट मिले। केशरी देवी पटेल दूसरे नंबर पर चले पंधारी यादव से 4162 वोट से आगे रहीं।
भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूबे
मतगणना का रुझान आने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश बढऩे लगा। जैसे-जैसे पार्टी की लीड बढ़ रही थी। उसी तरह भाजपाइयों के जोश का ग्राफ बढ़ता जा रहा था। दोपहर तक हर भाजपाई के चेहरे में जीत की चमक आ गई थी। कार्यकर्ता पार्टी की शानदार जीत का जश्न मनाने में डूब गए। सुबह भाजपा के जिला कार्यालय पर सन्नाटा था। ज्यादातर नेता मतगणना स्थल की ओर रुख किए थे। वहीं दोपहर जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भीड़ बढऩे लगी। एक दूसरे को पार्टी की भारी जीत के लिए बधाई दे रहे थे। साथ अबीर-गुलाल लगाकर लडडू खिला रहे थे।
इससे पहले सुबह आठ बजे के करीब पाेस्टल बैलेट काउंटिंग शुरू हो चुकी है। फूलपुर लोकसभा चुनाव के परिणाम अपराह्न दो बजे तक आ जाएंगे। एआरओ विधानसभा क्षेत्र के हर चक्र के नतीजे देंगे। उसे चुनाव आयोग के सुविधा एप पर भी अपलोड किया जाएगा। कम राउंड होने के चलते सबसे पहले मेजा और ज्यादा राउंड होने के कारण सबसे बाद में फूलपुर विधानसभा क्षेत्र का परिणाम आएगा। कम ईवीएम के चलते इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र का रिजल्ट पहले और फूलपुर का बाद में आएगा।
पोस्टल बैलेट की गिनती इस बार ईवीएम की काउंटिंग के समानांतर हो रही है। इसके लिए आरओ के पास ही हर लोकसभा सीट के लिए छह-छह टेबल लगाई गई हैं। ईवीएम के मतों की गिनती के वीवीपैट की पर्चियों की गिनती होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की पांच वीवीपैट की पर्चियों की गिनती की जाएगी। इसके कारण आरओ द्वारा घोषित होने वाले नतीजे में देरी हो सकती है। सुरक्षा के मद़देनजर मतगणना स्थल ओसा मंडी के अंदर और बाहर सुरक्षा के तगड़े प्रबंध हैं।
फूलपुर संसदीय सीट एक नजर में
कुल मतदाता -2006228
पुरुष - 1098395
महिला -907619
थर्ड जेंडर -214
नए मतदाता -31009
कुल प्रत्याशी -14
वर्ष 2014 में प्रमुख दलों के प्रत्याशियों को विधानसभावार मिले मत
पार्टी प्रत्याशी फाफामऊ सोरांव फूलपुर शहर पश्चिमी शहर उत्तरी
भाजपा केशव प्रसाद मौर्या 92918 98311 103681 99710 108391
सपा धर्मराज सिंह पटेल 38964 45934 54026 36979 19179
बसपा कपिल मुनि करवरिया 42421 42860 38184 9665 20448
कांग्रेस मोहम्मद कैफ 5972 6126 6307 19154 20531
खास बातें
-फूलपुर में केशव का कीर्तिमान
-2014 के लोकसभा चुनाव में जीते थे 3,08,308 वोटों से
-1997 में जंग बहादुर सिंह पटेल को मिली थी 14,520 वोटों से जीत
अधिक वोटों से जीत
लोकसभा प्रत्याशी अंतर
2014 केशव प्रसाद मौर्या 3,08,308
1977 कमला बहुगुणा 1,22,352
1984 राम पूजन पटेल 1,14,572
कम वोटों से जीत
लोकसभा प्रत्याशी अंतर
1998 जंग बहादुर सिंह पटेल 14,520
2009 कपिल मुनि करवरिया 14,583
1996 जंग बहादुर सिंह पटेल 16,021
इसे भी जानें
-फूलपुर पर छह बार 'पंजे' का कब्जा, चार बार दौड़ी 'साइकिल'
-दो बार जनता दल जीती, एक-एक बार भारतीय लोक दल, जनता पार्टी (सर्कुलर), बसपा और भाजपा को विजयश्री
-पहले लोकसभा चुनाव से लेकर अब तक तीन बार हुए उप चुनाव, कांग्रेस, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी और सपा एक-एक बार जीती
1951-52 से 2014 तक कौन-कौन जीता
वर्ष नाम पार्टी
1951-52 जवाहर लाल नेहरू व मसुरियादीन कांग्रेस
1957 जवाहर लाल नेहरू व मसुरियादीन कांग्रेस
1962 जवाहर लाल नेहरू कांग्रेस
1964* विजय लक्ष्मी पंडित कांग्रेस
1967 विजय लक्ष्मी पंडित कांग्रेस
1969* जनेश्वर मिश्रा संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी
1971 विश्वनाथ प्रताप सिंह कांग्रेस
1977 कमला बहुगुणा भारतीय लोक दल
1980 बीडी सिंह जनता पार्टी (सर्कुलर)
1984 राम पूजन पटेल कांग्रेस
1989 राम पूजन पटेल जनता दल
1991 राम पूजन पटेल जनता दल
1996 जंग बहादुर सिंह पटेल सपा
1998 जंग बहादुर सिंह पटेल सपा
1999 धर्मराज सिंह पटेल सपा
2004 अतीक अहमद सपा
2009 कपिल मुनि करवरिया बसपा
2014 केशव प्रसाद मौर्या भाजपा
2018* नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल सपा
(नोट : * उप चुनाव हुए)
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप