Move to Jagran APP

Lok Sabha Result 2019 Uttar Pradesh: लोकसभा उप चुनाव में गंवाईं तीनों सीट भाजपा की झोली में वापस

Lok Sabha Election Result 2019 लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा ने उत्तर प्रदेश के 71 सीट जीती थी। इसके बाद लोकसभा उप चुनाव में तीन सीट गंवाने वाली भाजपा की काफी किरकिरी हो रही थी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 02:35 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 11:55 PM (IST)
Lok Sabha Result 2019 Uttar Pradesh: लोकसभा उप चुनाव में गंवाईं तीनों सीट भाजपा की झोली में वापस
Lok Sabha Result 2019 Uttar Pradesh: लोकसभा उप चुनाव में गंवाईं तीनों सीट भाजपा की झोली में वापस

लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 यानी सत्रहवीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा ने बड़ी कामयाबी प्राप्त की है। भाजपा ने बीते वर्ष लोकसभा उप चुनाव में गंवाई अपनी तीन सीटों पर एक बार फिर से कब्जा कर लिया है।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा ने उत्तर प्रदेश के 71 सीट जीती थी। इसके बाद लोकसभा उप चुनाव में तीन सीट गंवाने वाली भाजपा की काफी किरकिरी हो रही थी। भाजपा ने गोरखपुर के साथ ही आजादी के बाद पहली बार जीती गई प्रयागराज की फूलपुर सीट को उप चुनाव में गंवा दिया था।

लोकसभा उप चुनाव में बसपा के साथ गठबंधन पर समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल ने भाजपा से इनकी परंपरागत सीट गोरखपुर के साथ ही फूलपुर व शामली की कैराना सीट को छीन लिया था। इसके बाद भाजपा को समाजवादी पार्टी के साथ बसपा ने भी समय-समय पर इन तीनों सीट को लेकर भाजपा पर तंज कसे।

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने इन तीनों सीट पर अपनी कमर कस ली। तीनों पर प्रत्याशी भी बदले और बाजी अपने पक्ष में कर ली। प्रयागराज की फूलपुर से भाजपा ने कौशलेंद्र प्रताप सिंह पटेल के स्थान पर केसरी देवी को मैदान में उतारा। गोरखपुर से पार्टी ने फिल्म अभिनेता रवि किशन पर दांव लगाया तो शामली के कैराना से विधायक प्रदीप चौधरी पर दांव लगाया।

गोरखपुर से रवि किशन ने गठबंधन के प्रत्याशी राम भुआल निषाद पर करीब सवा लाख वोट की बढ़त बना ली है। फूलपुर से भाजपा देवी ने केसरी देवी पटेल पर दांव लगाया तो उन्होंने गठबंधन के प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के पंधारी यादव पर बढ़त बना ली है। कैराना से भाजपा ने विधायक प्रदीप चौधरी को मृंगाका सिंह के स्थान पर उतारा। प्रदीप चौधरी यहां से सांसद तब्बुसम बेगम को कड़ी टक्कर दी है। प्रदीप ने यहां पर संघर्ष भरे मुकाबले में अनुभवी तब्बसुम बेगम को शिकस्त दी।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.