Move to Jagran APP

Lok Sabha Election Result 2019 LIVE Updates : मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव ने दस हजार से ज्यादा मतों से ली बढ़त

मैनपुरी के इतिहास में मुलायम सिंह एक और सुनहरा पन्ना जोड़ने की ओर बढ़ रहे हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 12:26 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 12:26 PM (IST)
Lok Sabha Election Result 2019 LIVE Updates : मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव ने दस हजार से ज्यादा मतों से ली बढ़त
Lok Sabha Election Result 2019 LIVE Updates : मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव ने दस हजार से ज्यादा मतों से ली बढ़त

लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 के शुरुआती रुझानों आने के बाद मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव ने दस हजार से ज्यादा मतों से बढ़त बना ली है। मैनपुरी के इतिहास में मुलायम सिंह एक और सुनहरा पन्ना जोड़ने की ओर बढ़ रहे हैं। वहां मोदी लहर बेसअर साबित होती दिख रही है। तीन राउंड की मतगणना के बाद सपा संरक्षक ने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी पर दस हजास से ज्यादा की लीड बना ली है।

loksabha election banner

मैनपुरी संसदीय सीट पर मतदान के बाद से ही सभी की निगाहें लगी हुई थी। अपने राजनीतिक जीवन का आखिरी चुनाव लड़ रहे मुलायम सिंह यादव यहां से इतिहास बनाएंगे, इस पर भी सभी टकटकी लगाए थे। पहले चरण की गिनती के बाद से मुलायम सिंह भाजपा प्रत्याशी से आगे जाते दिखे। इस दौर की गिनती में सपा को 18608 और भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य काे 11666 मत मिले। दूसरे चरण की मतों की गिनती में मुलायम सिंह ने इस फासलो को और बढ़ा दिया। इस चरण में मुलायम सिंह को 34425 और भाजपा प्रत्याशी को 24499 मत मिले। तीसरे चरण की मतगणना में सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह भाजपा प्रत्याशी से 10389 मतों से आगे निकल गए। इस चरण में मुलायम सिंह को 49376 और भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य को 38987 मत मिले।

तीन चरणों की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य सपा के मुलायम सिंह को कड़ी टक्कर देते हुए दिखे। सपा का गढ़ कही जाने वाली इस सीट से हमेशा ही उसके प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीतते रहे हैं। अब तक के मतों की गिनती से ऐसा होता तो नजर नहीं आ रहा है। मुलायम सिंह यादव इस सीट से चार बार पहले भी सांसद रह चुके हैं, अब पांचवी बार इस सीट पर परचम फहराने की ओर हैं। 1996 से अब तक हुए लोकसभा चुनावों में सपा के प्रत्याशी यहां से आठ बार विजय हासिल कर चुके हैं।

मैनपुरी लोकसभा सीट यादव परिवार का गढ़ है और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव कभी इस सीट से नहीं हारे हैं। मुलायम सिंह यादव ने एलान किया था कि यह उनका आखिरी चुनाव है। इस बार बीजेपी ने प्रेम सिंह शाक्य को उनके खिलाफ उतारा है। एग्जिट पोल के मुताबिक प्रेम सिंह शाक्य मुलायम सिंह को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। यानि इस सीट से भाजपा और सपा के बीच करीबी मुकाबला है। कई एग्जिट पोल मुलायम की जीत का दावा कर रहे हैं। अगर यह अनुमान सही साबित होता है कि मैनपुरी से मुलायम की चौथी जीत होगी, वहीं इस सीट पर भाजपा के जीतने का सपना एक बार फिर सपना बनकर रह जाएगा। 2014 में मुलायम ने यहां से 3.64 लाख लोटों से जीत हासिल की थी। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.