Lok Sabha Election Result 2019 : छिबरामऊ के बूथ संख्या 32 में गड़बड़ी, रोकी गई मतगणना
लोकसभा क्षेत्र कन्नौज की छिबरामऊ के बूथ संख्या 32 में गिनती के दौरान गड़बड़ी सामने आई। ईवीएम में 63 वोट ज्यादा निकले।
By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 12:36 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 12:36 PM (IST)
कन्नौज, जेएनएन। लोकसभा क्षेत्र कन्नौज की छिबरामऊ के बूथ संख्या 32 में गिनती के दौरान गड़बड़ी सामने आई। ईवीएम में 63 वोट ज्यादा निकले। मिलान न होने के कारण मशीन रोक दी गई, जो आखिरी में वीवीपैट की पर्चियों से मिलान कराया जाएगा।
नवीन मंडी कन्नौज में छिबरामऊ, कन्नौज व तिर्वा विधानसभा क्षेत्र की गणना की गई। तीसरे राउंड में छिबरामऊ के बूथ संख्या 32 करमुल्लापुर में ईवीएम में वोट ज्यादा निकले। चुनाव अभिकर्ता के मुताबिक बूथ पर कुल 615 वोट थे, जिसमें 519 वोट पड़े थे। टेबल पर गिनती के दौरान 582 वोट निकले। इस पर आपत्ति जताई गई। इस कारण गड़बड़ी मानकर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर गौरव शुक्ला ने संबंधित बूथ की गिनती रोक दी। ईवीएम को अलग रख दिया गया। आखिरी चरण में संबंधित बूथ की गिनती वीवीपैट की पर्चियों से कराई जाएगी। कयास लगाये गए कि माक पोल के दौरान कंट्रोल यूनिट पर पड़े वोट क्लीयर नहीं किये गए थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें