Move to Jagran APP

Lok Sabha Election Bhopal Results 2019: भोपाल से साध्वी प्रज्ञा की बड़ी बढ़त

यहां कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह हैं वहीं भाजपा ने मालेगांव ब्लास्ट में मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 02:06 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 05:20 PM (IST)
Lok Sabha Election Bhopal Results 2019: भोपाल से साध्वी प्रज्ञा की बड़ी बढ़त
Lok Sabha Election Bhopal Results 2019: भोपाल से साध्वी प्रज्ञा की बड़ी बढ़त

भोपाल, जेएनएन। Lok Sabha  Election Bhopal  Results 2019 लोकसभा चुनाव की वोटों की गिनती में अब तक मिले रूझानों में भाजपा बहुमत हासिल करती दिख रही है। भोपाल में एक बार फिर भाजपा संसदीय सीट पर कब्जा जमाती नजर आ रही है। यहां कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह हैं, वहीं भाजपा ने मालेगांव ब्लास्ट में मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है। चुनावी रुझान की बात करें तो भोपाल सीट से साध्वी प्रज्ञा लगातार बढ़त बनाई हुई हैं। यहां पर 2,98,184 वोट से भाजपा आगे चल रही है।12 मई को हुए मतदान में इस ससंदीय क्षेत्र के इतिहास में सबसे ज्यादा 65.69 फीसदी मतदान हुआ था।

loksabha election banner

तीन दशक से भाजपा का कब्जा

भोपाल संसदीय क्षेत्र 1984 से भाजपा का गढ़ है। पिछले आठ चुनाव से यहां भाजपा का कब्जा है 1984 से पहले यह सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी। पूर्व मुख्य सचिव रहे सुशीलचंद वर्मा यहां से 4 बार सांसद रहे। बाकी तीन चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्रियों में उमा भारती और कैलाश जोशी यहां से जीते। 2014 के चुनाव में आलोक संजर ने कांग्रेस के पीसी शर्मा को पराजित किया। आलोक संजर ने कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा को 3,70,696 वोटों से हराया था।

रिकॉर्ड वोटिंग

भोपाल सीट पर 1957 से लेकर अब तक हुए चुनाव में पहली बार 2019 में सबसे ज्यादा 65.69 फीसद मतदान हुआ। 2014 में 57.79 फीसद मतदान हुआ था। भोपाल सीट पर सिर्फ दो बार ही ऐसे मौके आए, जब मतदान का प्रतिशत 60 के अधिक रहा। पहली बार 1977 में इमरजेंसी के बाद हुए चुनाव में 61.76 फीसद और दूसरी बार 1999 में 61.88 फीसद वोटिंग हुआ था । 1957 में भोपाल में पहला लोकसभा चुनाव हुआ था। इसमें कांग्रेस की मैमुना सुल्तान जीती थीं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.