Move to Jagran APP

Lok Sabha Election: आज झारखंड के सिमरिया में गरजेंगे पीएम मोदी, भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगेगे वोट; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

प्रधानमंत्री शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आज झारखंड में सिमरिया आ रहे हैं। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा पुख्ता की गई है। कार्यक्रम स्थल को एसपीजी अपनी सुरक्षा घेरे में लिया है। किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश को रोक लगा दिया गया है। चतरा में पिछले दस सालों से भाजपा का कब्जा है।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Published: Sat, 11 May 2024 06:30 AM (IST)Updated: Sat, 11 May 2024 06:30 AM (IST)
आज झारखंड के सिमरिया में गरजेंगे पीएम मोदी

जागरण संवाददाता, चतरा। प्रधानमंत्री शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आज झारखंड में सिमरिया के मुरवे आ रहे हैं। ऐसा पहली बार होगा जब मुरवे में पीएम मोदी किसी जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा पुख्ता की गई है। कार्यक्रम स्थल को एसपीजी अपनी सुरक्षा घेरे में लिया है। किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश को रोक लगा दिया गया है।

loksabha election banner

कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा कड़ी

स्थानीय मीडिया से लेकर ग्रामीणों को भी कार्यक्रम स्थल पर फटकने नहीं दिया जा रहा है। यहां तक की भाजपा के नेताओं को भी मंच तक जाने की मंजूरी नहीं है। प्रधानमंत्री का भाजपा के नेता हेलिपैड पर स्वागत करेंगे। तत्पश्चात सभा स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रधानमंत्री का मंच पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, चतरा के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह एवं हजारीबाग के प्रत्याशी मनीष जायसवाल स्वागत करेंगे। स्वागत के पश्चात प्रधानमंत्री दीप प्रज्वलित करेंगे। फिर प्रधानमंत्री सभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन का मिनट-टू-मिनट

4:10 बजे अपराह्न रांची एयरपोर्ट पर आगमन

4:11 बजे अपराह्न भाजपा नेताओं द्वारा स्वागत

4:14 बजे अपराह्न रांची एयरपोर्ट से सिमरिया के लिए प्रस्थान

4:50 बजे अपराह्न सिमरिया हेलिपैड पर आगमन

4:53 बजे अपराह्न भाजपा नेता करेंगे स्वागत

4:57 बजे अपराह्न मुरवे स्थित मंच के नीचे स्वागत

5:00 बजे अपराह्न मुरवे स्थित मंच पर आगमन

5:02 बजे अपराह्न प्रदेश अध्यक्ष, चतरा व हजारीबाग प्रत्याशी करेंगे स्वागत

5:04 बजे अपराह्न दीप प्रज्वलन 5:07 बजे अपराह्न प्रदेश अध्यक्ष का संबोधन

5:10 बजे अपराह्न प्रधानमंत्री का संबोधन

5:43 बजे अपराह्न प्रधानमंत्री का संबोधन समापत

5:46 बजे हेलिपैड के लिए प्रस्थान

5:53 बजे अपराह्न सिमरिया से उड़ान भरेंगे

चतरा में पिछले दस सालों से भाजपा का कब्जा

चतरा और हजारीबाग संसदीय क्षेत्र भाजपा का परंपरागत रहा है। चतरा में पिछले दस सालों से भाजपा का कब्जा है। दोनों चुनावों में सुनील कुमार सिंह जीते थे। वहीं हजारीबाग में 2009 से लगातार भाजपा सांसद निर्वाचित होते आए हैं।

2009 को चुनाव भाजपा की टिकट से यशवंत सिन्हा निर्वाचित हुए थे। जबकि 2014 और 2019 को चुनाव उनके पुत्र भाजपा प्रत्याशी जयंत सिन्हा जीते थे। पार्टी ने इस बार चतरा व हजारीबाग दोनों सांसदों का टिकट काट कर नए चेहरों पर भरोसा जताया है। चतरा से कालीचरण सिंह को और हजारीबाग से सदर विधायक मनीष जायसवाल को टिकट दिया है।

पीएम मोदी का जनसभा स्थल नो फ्लाइ जोन घोषित

प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देश पर कार्यक्रम स्थल के दो किलोमीटर परिधि क्षेत्र में नो फ्लाइ जोन घोषित किया गया है। यह आदेश प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के समापन तक लागू रहेगा। इस दरम्यान आसमान में ड्रोन व अन्य यूएवी आदि का उड़ान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

यह भी पढ़ें- देवरानी-जेठानी और ससुर में सियासी संग्राम, बेटा-जेठ और पार्टी मांग रही वोट; इस सीट पर रोचक हुआ मुकाबला

यह भी पढ़ें- एक प्रत्याशी एक साथ कितने सीटों पर लड़ सकता है चुनाव? अटलजी ने भी तीन जगह से किया था नामांकन; जानें क्या हैं नियम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.