Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: दीपेंद्र हुड्डा से अमीर उनकी पत्नी, करोड़पति तंवर दंपती के पास नहीं कोई गाड़ी; देखें संपत्ति का ब्योरा

Lok Sabha Election 2024 हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। सभी दलों ने चुनाव में अपना दमखम लगा रखा है। नामांकन की आखिरी तारीख छह मई है। दीपेंद्र हुड्डा अशोक तवंर धर्मबीर सिंह और जजपा प्रत्याशी देवेंद्र कादियान ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इन्होंने हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। आइए जानते हैं इनकी संपत्ति के बारे में...

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Published: Sun, 05 May 2024 04:22 PM (IST)Updated: Sun, 05 May 2024 04:22 PM (IST)
लोकसभा चुनाव 2024: अशोक तंवर और दीपेंद्र हुड्डा। (फाइल फोटो)

जागरण, हरियाणा। लोकसभा चुनाव के प्रचार की गहमा-गहमी के बीच प्रदेश भर में कई सीटों पर प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। उनके साथ उनकी पार्टी के कई दिग्गज भी मौजूद रहे। प्रदेश के चार प्रमुख सीटों के प्रत्याशियों की ओर से शपथ पत्र में दिए गए संपत्ति के ब्योरे को देखा जाए तो रोहतक लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा से अधिक अमीर उनकी पत्नी हेमश्वेता मिर्धा हुड्डा हैं।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: तीसरे चरण में सात मई को 12 राज्यों की इन 95 सीटों पर मतदान, 1352 प्रत्याशियों की अग्निपरीक्षा

तंवर के पास कोई गाड़ी नहीं

दीपेंद्र की 2019 के लोकसभा चुनाव में दिए गए ब्योरे के हिसाब से करीब 18 करोड़ 62 लाख रुपये संपत्ति थी, सिरसा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर करोड़पति तो हैं लेकिन उनके पास अपनी कोई गाड़ी नहीं है। तंवर की पिछले पांच सालों में 73 लाख 97 हजार 721 रुपये संपत्ति बढ़ी है।

धर्मबीर की संपत्ति घटी

2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति तीन करोड़ 56 लाख 68 हजार 939 रुपये दर्शाई थी। वहीं भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से प्रत्याशी धर्मबीर सिंह की संपत्ति पिछले 10 साल में घट गई है। 2014 में जहां उनकी संपत्ति 314 लाख रुपये थी, वहीं अब 305 लाख की संपत्ति के मालिक हैं।

वहीं उनकी पत्नी की संपत्ति 10 साल में कई गुना बढ़ गई है। 2014 में उनकी पत्नी मंजू की संपत्ति 113 लाख रुपये थी, जो अब बढ़कर 851 लाख रुपये हो गई है। वहीं करनाल सीट से जजपा प्रत्याशी देवेंद्र कादियान करोड़पति हैं।

दीपेंद्र हुड्डा पर 18 लाख रुपये का है कर्ज

  • चल संपत्ति: 5,76,70,473 रुपये
  • अचल संपत्ति: 21,14,20,680 रुपये
  • नकदी: 20,284 रुपये
  • सोना-चांदी: 1345 ग्राम सोना व एक किग्रा. चांदी
  • वाहन: दो वाहन
  • कर्ज: 18,46,800 रुपये

पत्नी हेमश्वेता मिर्धा की संपत्ति

  • चल संपत्ति: 11,49,17,681 रुपये
  • अचल संपत्ति: 30,85,49,937 रुपये
  • नकदी: 1,85121 रुपये
  • सोना-चांदी: 1030.53 ग्राम के आभूषण
  • वाहन: कोई नहीं
  • कर्ज: कोई नहीं

अशोक तंवर पर 76 लाख 73 हजार 503 रुपये का होम लोन बकाया

  • कुल संपत्ति: चार करोड़ 30 लाख 66 हजार 660 रुपये
  • चल संपत्ति: 14 लाख 86 हजार 660 रुपये
  • अचल संपत्ति: चार करोड़ 15 लाख 80 हजार रुपये
  • नकद: तीन लाख
  • बैंक: तीन खातों में क्रमश: 252 रुपये, 6497 रुपये और 9911 रुपये, करंट अकाउंट में 10 हजार रुपये
  • सेविंग: पोस्टल सेविंग में आठ लाख रुपये
  • सोना: 50 ग्राम
  • वाहन: कोई नहीं
  • मकान: एक 3 करोड़ 25 लाख कीमत के करीब का
  • कृषि भूमि: राजस्थान के अलवर में 90 लाख की भूमि
  • कर्ज: 76 लाख 73 हजार 503 रुपये का लोन बकाया

पत्नी अवंतिका के पास संपत्ति

  • चल-अचल संपत्ति: एक करोड़ 86 लाख 58 हजार रुपये
  • नकद: ढाई लाख
  • वाहन: कोई नहीं
  • सोना: 850 ग्राम
  • इन्वेस्टमेंट: नौ लाख 90 हजार रुपये
  • बैंक: दो खातों में एक लाख 98 हजार रुपये, 568 रुपये
  • कृषि भूमि: 30 बीघा, 27 बिसवा, 12 बिसवानी

10 साल में धर्मबीर की संपत्ति घटी, पत्नी की बढ़ी

  • कुल संपत्ति: 305 लाख
  • चल संपत्ति: 33.40 लाख
  • अचल संपत्ति: 272 लाख
  • नकद: 70 हजार
  • गाड़ी: इनोवा
  • सोना: 50 ग्राम
  • हथियार: एक पिस्तौल व एक बंदूक

पत्नी मंजू की संपत्ति

  • कुल संपत्ति: 851 लाख
  • चल संपत्ति: 72.23 लाख
  • अचल संपत्ति: 779 लाख
  • नकद: 40 हजार
  • सोना: 900 ग्राम, कीमत 63 लाख

करोड़पति हैं जजपा प्रत्याशी देवेंद्र कादियान

  • चल संपत्ति: दो करोड़ 96 लाख रुपये
  • अचल संपत्ति: 15 करोड़ 48 लाख
  • नकद: आठ लाख 40 हजार
  • बैंक: चार खातों 21 लाख 27 हजार
  • वाहन: तीन कार व एक ट्रैक्टर
  • सोना: 96 ग्राम

पत्नी कपिला के पास संपत्ति

  • चल संपत्ति: 54 लाख 32 हजार
  • अचल संपत्ति: तीन करोड़ 15 लाख
  • नकद: तीन लाख 60 हजार
  • बैंक: दो खातों में चार लाख 46 हजार
  • सोना: 210 ग्राम सोना

यह भी पढ़ें: अब इस प्रदेश में बढ़ीं कांग्रेस की मुश्किलें, अनदेखी से नाराज नेता; हाईकमान को लिखे पत्र में कही बड़ी बात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.