Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण में आज 11 राज्यों की इन 93 सीटों पर मतदान, 1331 प्रत्याशियों की अग्निपरीक्षा

Lok Sabha Election 2024 तीसरे चरण में देश की 93 लोकसभा सीटों पर सात मई यानी आज मतदान शुरू हो गया है। पहले चरण में 102 और दूसरे चरण में 88 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुआ था। सात चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न होंगे। अंतिम चरण का मतदान एक जून को होगा। चार जून को मतगणना होगी। तीसरे चरण में 11 राज्यों में कुल 1331 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Published: Sun, 05 May 2024 02:44 PM (IST)Updated: Tue, 07 May 2024 07:04 AM (IST)
लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण में 93 लोकसभा सीटों पर मतदान।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। सात मई यानी मंगलवार को तीसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। देश के 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 93 लोकसभा सीटों पर मतदान है। कुल 1331 प्रत्याशी मैदान में हैं। मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में चुनाव है।

loksabha election banner

यहां आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले यहां दूसरे चरण में मतदान होना था, लेकिन बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद चुनाव की नई तारीख घोषित की गई थी। उधर, गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है।

यहां सबसे अधिक नामांकन पत्र किए गए दाखिल

तीसरे चरण में गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर सबसे अधिक 658 और महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर 519 नामांकन पत्र दाखिए किए गए हैं। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 77 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के चुनावी रण में छत्रपति शिवाजी महाराज के दो वंशज, इन सीटों से ठोक रहे ताल, जानिए क्या हैं समीकरण

इन सबके बीच, आइए एक नजर डालते हैं तीसरे चरण में किस प्रदेश की कौन सी सीट पर मतदान होना है...

                तीसरे चरण में किस प्रदेश की कितनी सीटों पर मतदान

प्रदेश
लोकसभा सीटों की संख्या
असम 04
बिहार 05
छत्तीसगढ़ 07
दादर नगर हवेली और दमन एवं द्वीप 02
गोवा 02
गुजरात 25
कर्नाटक 14
मध्य प्रदेश 09
महाराष्ट्र 11
उत्तर प्रदेश 10
पश्चिम बंगाल 04
कुल
93

  

उत्तर प्रदेश

पहले और दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 16 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। तीसरे चरण में 10 लोकसभा सीटों पर मतदान है। इन सीटों में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली लोकसभा सीट शामिल है।

बिहार

पहले और दूसरे चरण में बिहार की 9 सीटों पर मतदान हो चुका है। तीसरे चरण में झांझरपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया लोकसभा सीट पर चुनाव है।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट पर मतदान इसी चरण में है।

गुजरात

तीसरे चरण में गुजरात की सभी 25 लोकसभा सीटों पर मतदान है। इन सीटों में कच्छ, बनासकांठा, पाटण, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आनंद, भरूच, बारडोली, सूरत, नवसारी, वलसाड, खेड़ा, दहोद, वडोदरा, पंचमहल और छोटा उदयपुर लोकसभा सीट शामिल है।

कर्नाटक

तीसरे चरण में कर्नाटक की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान है। इससे पहले 14 सीटों पर मतदान हो चुका है। इसी चरण के साथ कर्नाटक में लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाएगा। सात मई को कर्नाटक की चिक्कोडी, बेलगाम, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, बागलकोट और शिमोगा लोकसभा सीट पर मतदान है।

यह भी पढ़ें: 'कहीं लू के थपेड़े तो कहीं होगी राहत की बौछार', आज जिन 11 राज्‍यों में मतदान, वहां कैसा रहेगा मौसम का हाल?

महाराष्ट्र

तीसरे चरण में महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इन सीटों में रायगढ़, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माढा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले शामिल है।

मध्‍य प्रदेश

दो चरणों में मध्य प्रदेश की 12 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। तीसरे चरण में नौ सीटों पर मतदान जारी है। ये सीटें मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल हैं।

पश्चिम बंगाल

मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद।

असम की इन सीटों पर चुनाव

कोकराझार, धुबरी, बारपेटा और गुवाहाटी।

गोवा में यहां मतदान

उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा।

यहां भी मतदान

  • दमन और दीव
  • दादरा एवं नगर हवेली

यह भी पढ़ें: नौ साल में देश को मिले छह प्रधानमंत्री, वो दौर जब लंबी नहीं टिकती थीं सरकारें...पढ़िए ये रोचक तथ्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.