Move to Jagran APP

उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस की टिकट पर मुंबई नॉर्थ सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

उर्मिला मातोंडकर जल्‍द की कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। हालांकि कांग्रेस और उर्मिला की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

By Tilak RajEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 02:32 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 02:32 PM (IST)
उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस की टिकट पर मुंबई नॉर्थ सीट से लड़ सकती हैं चुनाव
उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस की टिकट पर मुंबई नॉर्थ सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

मुंबई, जेएनएन। फिल्‍म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकती हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस उन्‍हें मुंबई नॉर्थ सीट से लोकसभा चुनाव 2019 के दंगल में उतार सकती है। सूत्रों की मानें तो उर्मिला मातोंडकर जल्‍द की कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। हालांकि कांग्रेस और उर्मिला की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

loksabha election banner

सूत्रों ने कहा कि उनके नाम पर पार्टी नेतृत्व काफी आगे बढ़ चुका है और जल्द ही इस बारे में अंतिम निर्णय की घोषणा कर दी जाएगी। बता दें कि मुंबई नॉर्थ सीट पर भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना का दबदबा रहा है। इसलिए कांग्रेस को इस सीट के लिए हमेशा कड़ा मुकाबला करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि ऐश्‍वर्या जोशी और शिल्‍पा शिंदे जैसी अभिनेत्रियों के नाम पर भी मुंबई नॉर्थ सीट के लिए चर्चा हुई, लेकिन पार्टी ने इन नामों को गंभीरता से नहीं लिया।

गौरतलब है कि मुंबई की 6 लोकसभा सीटों के लिए चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। इसी दिन राज्य की 17 अन्य सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। यदि उर्मिला मातोंडर को उम्मीदवार बनाया जाता है तो उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से होगा।

गोविंद भी मुंबई नॉर्थ से लड़ चुके हैं चुनाव

अभिनेता गोविंदा ने साल 2004 में पूर्व पेट्रोलियम मंत्री राम नाईक को मुंबई नॉर्थ से पराजित किया था। नाईक इस समय उत्तर प्रदेश के राज्यपाल हैं। नाईक को वर्ष 2009 में संजय निरूपम के हाथों फिर हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन साल 2014 में मोदी लहर के दौरान गोपाल शेट्टी ने निरूपम को पराजित कर दिया। इसके बाद संजय निरूपम मुंबई नॉर्थ-वेस्‍ट सीट पर शिफ्ट हो गए, जहां उनकी अच्‍छी पकड़ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.