Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 Result Highlights: कहीं कोई आगे तो कहीं कोई पीछे, जानें अब तक की 10 बड़ी बातें

Lok Sabha Election Result 2019 highlights देश की जनता दिल थाम कर इंतजार कर रही है।

By Neel RajputEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 12:14 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 01:53 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019 Result Highlights: कहीं कोई आगे तो कहीं कोई पीछे, जानें अब तक की 10 बड़ी बातें
Lok Sabha Election 2019 Result Highlights: कहीं कोई आगे तो कहीं कोई पीछे, जानें अब तक की 10 बड़ी बातें
नई दिल्ली, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 17वीं लोकसभा में किसकी जीत होने वाली है इसको लेकर आज तस्वीर साफ हो जाएगी। पूरा देश दिल थाम कर नतीजों का इंतजार कर रहा है और जो रुझान सामने आ रहे हैं। उससे भाजपा की जीत नजर आ रही है लेकिन बाजी किसके हाथ लगेगी इसका फैसला तो मतगणना पूरी होने के बाद ही हो पाएगा। इस उठा-पटक में कहीं कोई आगे तो कहीं कोई पिछड़ता नजर आ रहा है। आइए जानते हैं अबतक के 10 बड़े हाइलाइट्स- 
  • कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाली अमेठी सीट पर पल-पल में चुनावी समीकरण बदल रहे हैं। फिलहाल राहुल गांधी इस सीट पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं। तो वहीं भाजपा प्रत्याशी स्मृति इरानी रुझानों में आगे चल रही हैं।
  • पश्चिम बंगाल में टीएमसी आगे चल रही है। यहां 24 सीटों पर टीएमसी, 17 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। 
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब सबकी नजरें लोकसभा चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन पर टिकी हैं। राजस्थान से जो रुझान सामने आ रहे हैं उनमें भाजपा को अधिक सीटें मिलती हुई नजर आ रही है। 25 लोकसभा सीटों वाले राजस्थान में 24 पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस यहां सभी सीटों पर खस्ताहाल हालत में नजर आ रही है।
  • छत्तीसगढ़ में भी कमल खिलता नजर आ रहा है। लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के नतीजे खास मायने रखते हैं। राज्य में सत्ता पर काबिज होने के बावजूद कांग्रेस पिछड़ती दिख रही है। यहां बीजेपी 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए तो वहीं कांग्रेस सीटों पर आगे चल रही है। 
  • मध्य प्रदेश में कंग्रेस के दिग्गज ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह और कांतिलाल भूरिया पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस यहां बहुत बुरी हालत में दिख रही है। 28 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस केवल एक ही सीट पर आगे है।
  • भाजपा ने इस बार दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से दो पर नए चेहरे हंस राज हंस और गौतम गंभीर को मैदान में उतारा था। भाजपा का यह दांव यहां पार्टी के लिए लाभकारी साबित होता नजर आ रहा है। सातों सीटों पर पार्टी प्रचंड बढ़त बनाए हुए है। आप पार्टी को यहां करारा झटका लगा है।
  • उत्तर प्रदेश देश की राजनीति में अहम रोल निभाने वाला राज्य माना जाता है। जहां पहले राजनीति के जानकार कयास लगा रहे थे कि भाजपा इस बार 2014 जैसा करिशमा नहीं दिखा पाएगी तो वहीं रुझान इससे बेहतर दिख रहे हैं। जबकि गठबंधन की राजनीति पूरी तरह से फेल नजर आ रही है और कांग्रेस की हालत तो और भी बुरी है। यूपी में भाजपा 57, कांग्रेस 1 और सपा-बसपा गठबंधन 22 सीटों पर आगे चल रहै है।
  • भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गुजरात की गांधी नगर सीट पर भारी बहुमत से जीतते नजर आ रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक रुझानों के अनुसार करीब दो लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। 2014 लोकसभा चुनावों तक इस सीट से लाल कृष्ण आडवाणी चुनाव लड़ते आए हैं।
  •  इस साल कई युवा नेता भी मैदान में थे। इनमें सबसे ज्यादा सुर्खियों में जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया रहे हैं। वह पहली बार लोकसभा चुनावों में उतरे हैं। उनका मुकाबला बिहार की बेगुसराय सीट पर भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह से है। रुझानों में कन्हैया यहां गिरिराज सिंह से 53 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।
  • उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शानदार जीत की और आगे बढ़ रहे हैं। रुझानों में वह करीब दो लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी की प्रत्‍याशी शालिनी यादव दूसरे और कांग्रेस प्रत्‍याशी अजय तीसरे स्‍थान पर आगे चल रहे हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.