Move to Jagran APP

Lok Sabah Election Phase 5 Polling Barabanki: बाराबंकी में 57.63% मतदान, 114 वर्षीय महिला ने डाला वोट

Lok Sabha Election 2019 के पांचवें चरण में आज 14 लोकसभा क्षेत्र में 181 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगा। इनके भाग्य का फैसला 2.47 करोड़ मतदाता करेंगे।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 06 May 2019 07:22 AM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 07:50 PM (IST)
Lok Sabah Election Phase 5 Polling Barabanki: बाराबंकी में 57.63% मतदान, 114 वर्षीय महिला ने डाला वोट

बाराबंकी जेएनएन।  सत्रहवीं लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के पांचवे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों के लिए आज (6 मई) मतदान हुआ। इसमें धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, फैजाबाद, बाराबंकी, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा बांदा, फतेहपुर और कौशांबी सीटें शामिल रही। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित समयानुसार मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 6 बजे तक चला।

loksabha election banner

6 बजे तक मतदान प्रतिशत 63.00 % 
बाराबंकी लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से लोग बूथ केंद्र पहुंचने लगे। नौ बजे तक 9.84 फीसद मतदान किया गया। जबकि 11 बजे तक जैदपुर 25.56, रामनगर 24, कुर्सी 22, हैदरगढ़ 20.8, दरियाबद 23.74 (अयोध्या) कुल 22.66% प्रतिशत मतदान हुआ।वहीं, 1 बजे तक बाराबंकी 34.33%, जैदपुर 36.56%, रामनगर 36.33%, कुर्सी 30.67%, हैदरगढ़ 35.68% , दरियाबाद 35.69% कुल 35.50% मतदान हुआ। जबकि 3 बजे तक मतदान प्रतिशत 49.64 फीसद रहा। पांच बजे तक 57.63% मतदान रहा। शाम 6 बजे तक 63.00% वोटिंग के साथ मतदान खत्म हुआ। बता दें, 2014 में 62.07% मतदान इस सीट पर हुए थे।

56 जगहों पर मतदान बाधित
जिले के 2656 मतदान स्थलों पर वोटिंग चल रही है। जिले के 56  बूथाें पर मतदान देर से शुरू हुआ, कहीं आधा घंटे तो कहीं सवा घंटे तक मतदान में देरी रही। जहां भी ईवीएम और वीवीपैट में दिक्कतें आ रही हैं, वहां पर जोनल मजिस्ट्रेटों को सूचना दी गई, जोनल के माध्यम से सेक्टर मजिस्ट्रेट मशीनें बदला रहे हैं। अब तक 56 जगहों पर मतदान बाधित होने की सूचना है। हर विधान सभा क्षेत्र में 20 प्रतिशत अधिक ईवीएम मौजूद हैं। ईवीएम और वीवी पैट न होने की सूचना कहीं भी नहीं है। 

114 वर्षीय शमीमा म‍हिला ने डाला वोट 
रामनगर विधान सभा क्षेत्र के गणेशपुर में मतदाता मंजू, शोभावती, विजय प्रकाश आदि लोगों को चुनाव आयोग द्वारा पर्ची न मिलने से वोट डालने नहीं दिया गया। मतदाताओं में आक्रोश है। विशुनपुर के बूथ 185 पर दो मशीन खराब होने से करीब एक घंटे 25 मिनट बाधित रहा मतदान। मशीन बदली गयीं। कुर्सी मतदान केंद्र के बूथ संख्या 427, 28, 29 मे मशीने खराब हुईं। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में बनीकोडर पोलिंग बूथ पर मशीन खराब थी, जिसे बाद में  बदला गया। प्राथमिक विद्यालय भिटरिया में 7.30 तक बीस वोट पड़े। हैदरगढ़ के बहुता के कबुलपर मतदान केंद्र संख्या 243 पर दिव्यांग शिवानी गुप्ता ने सबसे पहले जकर वोट किया। जैदपुर विधान सभा क्षेत्र के नगर पंचायत सतरिख के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की लंबी लाइनें। यहां मतदान का जबरदस्त जोश देखा गया। वहीं, सिहाली मतदान केंद्र पर अपने पौत्र शमसुद्दीन के साथ ठेलिया पर 114 वर्षीय शमीमा म‍हिला वोट डालने पहुंचीं।

झोपड़ी में शुरू हुआ मतदान
दरियाबाद के मांझा रायपुर में तटबंध पर झोपड़ी में शुरू हुआ मतदान, यहां लोगों में वोट करने क जोश  दिखा। दरियाबाद विधानसभा के वजीउद्दीनपुर में ईवीएम खराब हुई। बूथ संख्या 399 पर ईवीएम बदली गई। विधानसभा क्षेत्र जैदपुर के ग्राम पंचायत सहरिया में मतदान संख्या 301 मैं मशीन खराब नहीं शुरू हुआ मतदान, यहां एक घंटे  देरी से मतदान शुरू हुआ। राामनगर के बूथ संख्या 263 बड़नपुर में  धर्मावती, श्री केशन को चुनाव आयोग द्वारा पर्ची नहीं मिलने पर वोट नहीं डालने दिया गया। दरियाबाद में मिरदही उत्तरी की पोलिग पर पांच मिनट बाद ही ईवीएम खराब थी, जिसे बदला गया। रामनगर के दौलतपुर में ईवीएम खराब मिली। टिकैतनगर क्षेत्र के अतिसंवेदनशील बूथों पर नेटवर्क बाधित होने से वेबकास्टिंग नहीं हो पा रही है।

बाराबंकी के प्रमुख उम्मीदवार 

  • उपेंद्र रावत 
  • पार्टी -भाजपा 
  • उम्र - 51 वर्ष
  • शिक्षा - एमए, एलएलबी

तनुज पुनिया

  • पार्टी - कांग्रेस 
  • उम्र - 34 वर्ष
  • शिक्षा - बीटेक

राम सागर रावत

  • पार्टी - सपा
  • उम्र - 68 वर्ष
  • शिक्षा - हाईस्कूल
  • चार बार सांसद

कुल मतदाता-18,16,103

  • पुरुष - 9,71,088 
  • महिला - 8,48,813 
  • मतदान केंद्र-1681 
  • बूथ-2656 
  • संवेदनशील बूथ-284 
  • अतिसंवेदनशील बूथ-272 
  • 2014 का मतदान प्रतिशत-62.02 
  • कुल प्रत्याशी - 13 

राम सागर रावत 

बाराबंकी संसदीय सीट पर पुराने धुरंधर गठबंधन प्रत्याशी राम सागर रावत का मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी व जैदपुर विधायक उपेंद्र सिंह रावत और कांग्रेस के प्रत्याशी तनुज पुनिया से है। आपको बता दें कि रामसागर रावत समाजवादी पार्टी में काफी पुराने और मुलायम सिंह यादव के करीबी नेता हैं। वह पूर्व में चार बार सांसद और तीन बार विधायक भी रह चुके हैं।

तनुज पुनिया 

सेवानिवृत आइएएस पीएल पुनिया राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष होने के साथ ही कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य हैैं। पुनिया ने 2014 में बाराबंकी से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। पुनिया मायावती के साथ मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री भी रहे थे। इसके बाद बसपा प्रमुख मायावती के बेहद करीबी थे। सेवानिवृत होने के बाद पीएम पुनिया कांग्रेस में शामिल हुए और 2009 के लोकसभा चुनाव में बाराबंकी से सांसद चुने गए।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.