Move to Jagran APP

LS Election Phase 5 Polling Amethi : अमेठी में 53.20 % मतदान, स्मृति ईरानी ने किया इंस्पेक्शन

Lok Sabha Election 2019 के पांचवें चरण में आज 14 लोकसभा क्षेत्र में 181 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगा। इनके भाग्य का फैसला 2.47 करोड़ मतदाता करेंगे।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 06 May 2019 07:12 AM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 07:48 PM (IST)
LS Election Phase 5 Polling Amethi : अमेठी में 53.20 % मतदान, स्मृति ईरानी ने किया इंस्पेक्शन
LS Election Phase 5 Polling Amethi : अमेठी में 53.20 % मतदान, स्मृति ईरानी ने किया इंस्पेक्शन

अमेठी, जेएनएन। सत्रहवीं लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के पांचवे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों के लिए आज (6 मई) मतदान हुआ। इसमें धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, फैजाबाद, बाराबंकी, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा बांदा, फतेहपुर और कौशांबी सीटें शामिल रही। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित समयानुसार मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 6 बजे तक चला। 

loksabha election banner

शाम 6 बजे तक 53.20% मतदान 
अमेठी सीट पर 9 बजे तक 8.17% मतदान हुआ। जबकि 11बजे 21.83% और एक बजे तक 33.94% वोट डाले गए। वहीं, तीन बजे तक 41.92% और पांच बजे तक 48.57% मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक 53.20 % वोटिंग के साथ मतदान खत्म हुआ। बता दें, 2014 में 52.44% मतदान इस सीट पर हुए थे। ईवीएम व तकनीकी खराबी के चलते अमेठी विधानसभा के संग्रामपुर ब्लाक के बूथ संख्या 203 ठेंगाह, अमेठी ब्लाक बूथ संख्या 124 गंगगौली, भेटुआ ब्लाक के बूथ संख्या 241 मनीराम पुर व जगदीश विधानसभा के बूथ संख्या 270 हलियापुर में सुबह आठ बजे के बाद मतदान शुरू हुआ है। वहीं  सुबह नौ बजे तक जगदीशपुर विधानसभा के बाजारशुकुल के बूथ संख्या 8 तेंदुआ, मुसाफिरखाना के बूथ संख्या 57 कसथुनी पश्चिम में मतदान शुरू नहीं हो सका। 

अमेठी की भाजपा विधायक गरिमा सिंह पुत्र व प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह के साथ वोट डाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बूथ पर जबरन कांग्रेस के पक्ष में डालने का आरोप लगाया।

वहीं, अमेठी विधानसभा के रामनगर बूथ का निरीक्षण करने भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी पहुंची। 

सुल्तानपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व अमेठी रियासत के महाराज डॉ संजय सिंह ने पत्नी व पूर्व मंत्री डॉ अमिता सिंह के साथ मतदान किया। 

बुजुर्गों के साथ महिलाओं में दिखा मतदान करने का जोश
लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर कोई इस महापर्व में अपनी सहभागिता दर्ज करा रहा है। बुजुर्ग मतदाताओं में युवाओं से ज्यादा उत्साह दिखाई दिया। सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान के लिए बूथों पर पहुंच गये। वहीं महिलाएं भी घरों में कामकाज शुरू करने से पहले मतदान करने पहुंची। 

अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के बीच सबसे कड़ा मुकाबला है। इसमें मत प्रतिशत भी आने वाले परिणाम पर अपना प्रभाव छोड़ेगा। वहीं, अमेठी के डीह ब्लाक के गांव कचनावा में वोट डालने नाव से जाते ग्रामीण।

आदर्श आचार संहिता का बूथों पर दिखा  उल्लंघन
गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कटर लालगंज व बाबूपुर बूथ पर  आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन दिखा। बाबूपुर बूथ के बाहर सौभाग्य योजना का बोर्ड लगा दिखा तो वहीं कटरा लालगंज बूथ में प्रदेश सरकार का पोस्टर लगा दिखा।

ईवीएम में खराबी के चलते कई बूथों पर नहीं शुरू हो सका मतदान
मतदान शुरू होने के एक घंटे बाद भी कई बूथों ईवीएम व तकनीकी खराबी के चलते नहीं शुरू हो सका मतदान। इन बूथों में अमेठी विधानसभा के संग्रामपुर ब्लाक  के बूथ संख्या 203 ठेंगाह, अमेठी ब्लाक बूथ संख्या 124 गंगगौली, भेटुआ ब्लाक के बूथ संख्या 241 मनीराम पुर व जगदीश विधानसभा के बूथ संख्या 270 हलियापुर एक घंटे बीतने के बाद भी मतदान शुरू नहीं हो सका है। इन बूथों पर मतदान शुरू कराने की कवायद में जुटा प्रशासनिक अमला।

सबसे दिलचस्प मुकाबला अमेठी सीट पर 
अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से कड़ी टक्कर मिल रही है। वैसे यहां सपा-बसपा गठबंधन ने कांग्रेस के समर्थन में अपना प्रत्याशी नहीं उतारा लेकिन, राहुल गांधी का अमेठी के साथ पहली बार किसी दूसरी सीट केरल के वायनाड क्षेत्र से चुनाव लडऩा गांधी परिवार के भीतर की घबराहट को जाहिर करता है। 

अमित शाह ने स्मृति के लिए किया था रोड शो 
भाजपा से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सपोर्ट में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 04 मई को रोड शो किया था। रथ पर अमित शाह ने पूरे अमेठी में घूम घूमकर स्‍मृति के लिए वोट की अपील की। 

बहन ने राहुल के लिए दरगाह पर मांगी जीत की दुआ 
04 मई को कांग्रेस महासाचिव प्रियंका वाड्रा ने अपने भाई राहुल की जीत के लिए अमेठी स्थित हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत मीर इमामुद्दीन दरगाह पर मत्था टेका और चादर चढ़ाई। साथ ही भाई के लिए जीत की दुआएं मांगी थी।

अमेठी(प्रमुख प्रत्याशी)

राहुल गांधी

  • पार्टी - कांग्रेस
  • उम्र -48 वर्ष
  • शिक्षा- एमफिल 
  • तीन बार सांसद 

स्मृति जुबिन ईरानी 

  • पार्टी - भाजपा
  • उम्र - 43 वर्ष
  • शिक्षा- इंटरमीडिएट 

कुल मतदाता - 17,41,034

  • पुरुष - 9,22,173
  • महिला - 8,18,721
  • कुल मतदान केंद्र- 1128
  • कुल बूथ -1963
  • संवेदनशील बूथ - 201
  • अतिसंवेदनशील बूथ-84
  • 2014 का मतदान प्रतिशत - 52.38
  • कुल प्रत्याशी-27

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.