Move to Jagran APP

मथुरा चुनाव परिणाम 2019: हेमा ने कान्‍हा की नगरी से फिर भरी संसद तक की उड़ान

मथुरा-वृंदावन से ली सबसे ज्यादा 1 लाख 1 हजार की लीड। कुंवर नरेंद्र सिंह किसी विस क्षेत्र से नहीं पा सके एक लाख वोट।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 02:18 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 02:18 PM (IST)
मथुरा चुनाव परिणाम 2019: हेमा ने कान्‍हा की नगरी से फिर भरी संसद तक की उड़ान
मथुरा चुनाव परिणाम 2019: हेमा ने कान्‍हा की नगरी से फिर भरी संसद तक की उड़ान

मथुरा, जागरण संवाददाता। मथुरा-वृंदावन विस के शहरी क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने ऐसी उड़ान भरी कि उन्होंने एक लाख से ज्यादा के अंतर से रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र ङ्क्षसह को हराया। छाता ने भी उनकी जीत का अंतर बड़ा करने में अहम भूमिका निभाई, जबकि गोवर्धन, मांट और बलदेव क्षेत्र से भी उन्होंने 1-1 लाख से ज्यादा वोट पाया, और रालोद प्रत्याशी किसी भी विस क्षेत्र में एक लाख का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। सबसे ज्यादा उन्हें अपने गढ़ जाट बहुल बलदेव में ही 95 हजार वोट मिल सके। 

loksabha election banner

भाजपा चुनाव होते ही पांचों विस क्षेत्र जीतने की बात कह रही थी, जबकि रालोद समर्थकों का दावा था कि वह मांट, बलदेव और गोवर्धन से बड़ी लीड लेंगे। वे छाता और मथुरा-वृंदावन को पहले से ही अपने मुफीद मानकर नहीं चल रहे थे, लेकिन चुनाव परिणाम में उनके दावे धरे रह गए। मथुरा-वृंदावन से सबसे ज्यादा उन्होंने  1 लाख 64 हजार से ज्यादा वोट पाया तो छाता में वह 1 लाख 43 हजार वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहीं। 

बलदेव बेशक रालोद का गढ़ है, लेकिन यहां से वह 1 लाख 24 हजार वोट ले आई, जबकि मांट से 1 लाख 18 हजार और गोवर्धन से सबसे कम 1 लाख 13 हजार ही वोट ले पाई। रालोद के लिए बलदेव सबसे खास रहा, जहां उसने 95 हजार से ज्यादा वोट लिए। उन्होंने गोवर्धन से 76, मांट से 75 हजार और सबसे कम छाता से केवल 63 हजार वोट ही हासिल किए। कांग्रेस प्रत्याशी महेश पाठक मथुरा को छोड़कर किसी भी विस क्षेत्र में चार पांच हजार का आंकड़ा नहीं पार कर पाए। मथुरा से उन्हें सबसे ज्यादा 13 हजार वोट ही मिल पाए। 

विस क्षेत्र वार प्रमुख प्रत्याशियों को मिले वोट

मथुरा

भाजपा-164879

रालोद-63832

कांग्रेस-13294

जीत का अंतर-1,01047

छाता

भाजपा-143002

रालोद-64108

कांग्रेस-3446

जीत का अंतर-78,894

बलदेव

भाजपा-124280

रालोद-95461

कांग्रेस-4200

जीत का अंतर-28,819

गोवर्धन

भाजपा-113301

रालोद-76689

कांग्रेस-3685

जीत का अंतर-36,612

मांट

भाजपा-118289

रालोद-75522

कांग्रेस-3273

जीत का अंतर-42,767

वर्ष 2014 के चुनाव

कुल वोटर- 1566921

जीते- हेमामालिनी, भाजपा- 574633

हारे- जयंत चौधरी, रालोद-243890

लोकसभा चुनाव 2019

कुल मतदाता-17 लाख 99 हजार 321

कुल पड़े वोट-10 लाख 88 हजार 206

वोट फीसद-60.48

जीते- हेमा मालिनी, 2,27,892 वाेटों से 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.