Move to Jagran APP

Lohardaga Lok Sabha Election Result: सुदर्शन भगत ने कांग्रेस के सुखदेव भगत को हराया

Lohardaga Lok Sabha Election Result झारखंड राज्य के लोहरदगा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी के सुदर्शन भगत ने कांग्रेस के सुखदेव भगत को हरा दिया है।

By Gaurav TiwariEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 11:52 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 05:49 PM (IST)
Lohardaga Lok Sabha Election Result: सुदर्शन भगत ने कांग्रेस के सुखदेव भगत को हराया
Lohardaga Lok Sabha Election Result: सुदर्शन भगत ने कांग्रेस के सुखदेव भगत को हराया

नई दिल्ली, जेएनएन। Lohardaga Lok Sabha Election Result: झारखंड राज्य के लोहरदगा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी के सुदर्शन भगत ने कांग्रेस के सुखदेव भगत को हरा दिया है। सुदर्शन भगत को 371595 वोट मिले, जबकि सुखदेव भगत को 361232 वोट हासिल हुए।

loksabha election banner

वर्ष 2014 में झारखंड राज्य में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से सुदर्शन भगत का निर्वाचन हुआ। उन्हें 226666 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने रामेश्वर ओरोन को 6489 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 58.23 प्रतिशत वोट पड़े।

लोहरदगा संसदीय क्षेत्र झारखंड के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। जिला मुख्यालय होने के कारण यहां पर सभी प्रमुख प्रशासनिक कार्यालय हैं। जैन पुराणों के अनुसार भगवान महावीर ने लोहरदगा की यात्रा की थी। सम्राट अकबर पर लिखी पुस्तक आयने अकबरी में भी इस क्षेत्र का उल्लेख किया गया है। कोयल, शंख, नंदिनी, चौपाट, फुलझर नदियों से घिरा यह क्षेत्र झारखंड के दक्षिण पश्चिम में है। इस इलाके में छोटे-छोटे पहाड़ , जंगल और झरने हैं जिनकी वजह से यहां खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं। यहां का लावापानी जलप्रपात पर्यटकों को खूब लुभाता है। यहां पर बड़ी मात्रा में एलम्यूनियम पाया जाता है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.