Lok Sabha Election 2019: आयोग के आदेश पर लोहरदगा के DSP अजय कुमार को हटाया
Lok Sabha Election 2019. चुनाव आयोग के आदेश पर पुलिस मुख्यालय ने कार्रवाई करते हुए विशेष शाखा के डीएसपी परमेश्वर प्रसाद को लोहरदगा का डीएसपी मुख्यालय बनाया है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 07:24 AM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 07:24 AM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 लोहरदगा के डीएसपी मुख्यालय अजय कुमार को चुनाव आयोग के आदेश पर पुलिस मुख्यालय ने उन्हें उनके पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर विशेष शाखा के डीएसपी परमेश्वर प्रसाद को लोहरदगा का डीएसपी मुख्यालय बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।
पुलिस मुख्यालय के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग का निर्देश था कि जिन पदाधिकारियों पर अपराधिक मामले चल रहे होंगे, उन्हें चुनाव कार्य से दूर रखा जाएगा। इसी आदेश के आलोक में अजय कुमार को हटाया गया है। अजय कुमार बोकारो डीएसपी के कार्यकाल में हिरासत में मौत मामले में अपराधिक मामले के आरोपित हैं। उनके विरुद्ध अदालत में मामला लंबित है। वहीं, उनपर कई अन्य मामले भी लंबित हैं, जिसकी जांच चल रही है। चुनाव तक अजय कुमार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित रहेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें