Ladakh Lok Sabha Election Result 2019: लद्दाख़ में एक बार फिर खिला कमल
Ladakh Lok Sabha Election Result 2019 लद्दाख़ लोकसभा चुनाव 2019 में लद्दाख़ से भाजपा के जे सेरिंग नामग्याल को जीत मिली है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Ladakh Lok Sabha Election Result 2019: लद्दाख़ लोकसभा चुनाव 2019 में लद्दाख़ से भाजपा के जे सेरिंग नामग्याल 42914 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए हैं। उन्होंने निर्दलीय सज्जाद हुसैन को मात दी। सज्जाद को कुल 31984 मत मिले। तीसरे नंबर पर निर्दलीय असगर अली रहे और उन्हें 29365 मत मिले। कांग्रेस के रिग्जिन स्पलबार 21241 वोटों पाकर चौथे स्थान पर रहे।
वर्ष 2014 में, जम्मू और कश्मीर राज्य में, लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से थुप्सतान छेवांग का निर्वाचन हुआ। उन्हें 31111 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने गुलाम रजा को 36 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी निर्दलीय थी। 2014 में कुल 71.4 प्रतिशत वोट पड़े।
लद्दाख़, जम्मू कश्मीर के 6 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। लद्दाख भारत का सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र है। लद्दाख जिले का क्षेत्रफल करीब 97,776 वर्ग किलोमीटर है। इसके उत्तर में चीन तथा पूर्व में तिब्बत की सीमाएं हैं। सीमावर्ती स्थिति के कारण सामरिक दृष्टि से इसका बड़ा महत्व है। यहां की मुख्य नदी सिंधु है। यहां पूर्वी भाग में अधिकांश लोग बौद्ध हैं और पश्चिमी भाग में अधिकांश लोग मुसलमान हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप