Korba Lok Sabha Election Result 2019 Live: कोरबा में ज्योत्सना चरणदास महंत विजयी
Korba Lok Sabha Election Result 2019 Live छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा संसदीय क्षेत्र से ज्योत्सना चरणदास महंत ने इंडियन नेशनल कांग्रेस वोट प्राप्त कर विजय हासिल की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Korba Lok Sabha Election Result 2019 Live: छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा संसदीय क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस के ज्योत्सना चरणदास महंत ने इंडियन नेशनल कांग्रेस वोट प्राप्त कर विजय हासिल की है।
वर्ष 2014 में छत्तीसगढ़ राज्य में कोरबा लोकसभा क्षेत्र से डॉ बंशीलाल महतो का निर्वाचन हुआ। उन्हें 439002 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने चरण दास महंत को 4265 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 73.95 प्रतिशत वोट पड़े।
नए परिसीमन के बाद वर्ष 2008 में कोरबा लोकसभा का गठन हुआ। इसके पहले जांजगीर लोकसभा सीट के अंतर्गत यह सीट समाहित थी। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय कांशीराम ने वर्ष 1984 में जांजगीर सीट से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। बसपा के गठन के पहले कांशीराम दलित शोषित संघर्ष समिति चलाते थे और बाद में उन्होंने वामसेफ संगठन का प्रतिनिधित्व किया। लोकसभा क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र समाहित होने से यहां दलित-शोषित की बाहुल्यता मानते हुए कांशीराम ने चुनाव लड़ा था। भले ही वे चुनाव हार गए, पर जांजगीर लोकसभा क्षेत्र में अपनी पार्टी का वर्चस्व बनाने में सफल रहे। आज भी विधानसभा चुनाव में बसपा के प्रत्याशी जांजगीर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत किसी न किसी विधानसभा सीट में जीत हासिल कर प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
परिसीमन के बाद कोरबा लोकसभा ने दो सांसद दिए। यहां से पहले सांसद कांग्रेस पार्टी के डॉ. चरणदास महंत रहे, जो मनमोहन सरकार में मंत्री भी बने। दूसरी बार हुए चुनाव में भाजपा के डॉ. बंशीलाल महतो ने डॉ. महंत को पराजित कर जीत हासिल की। डॉ. महतो कोयला और इस्पात संबंधी स्थायी समिति, पिछड़ा वर्ग के कल्याण संबंधी समिति व परामर्शदात्री समिति रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के नामित सदस्य हैं। कोरबा लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा सीट हैं। इनमें छह सीट भरतपुर-सोनहत, मनेंद्रगढ़, बैकुंठपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार में कांग्रेस ने 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। रामपुर में भाजपा तथा मरवाही विधानसभा में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने जीत हासिल की।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप