Move to Jagran APP

Khunti Lok Sabha Election Result 2019: खूंटी से बीजेपी के अर्जुन मुंडा ने काली चरण मुंडा को हराया

अर्जुन मुंडा ने काली चरण मुंडा को हरा दिया है। अर्जुन मुंडा को 382638 वोट मिले जबकि काली चरण मुंडा को 381193 वोट हासिल हुए।

By Gaurav TiwariEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 11:14 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 05:15 PM (IST)
Khunti Lok Sabha Election Result 2019: खूंटी से बीजेपी के अर्जुन मुंडा ने काली चरण मुंडा को हराया
Khunti Lok Sabha Election Result 2019: खूंटी से बीजेपी के अर्जुन मुंडा ने काली चरण मुंडा को हराया

नई दिल्ली, जेएनएन। Khunti Lok Sabha Election Result 2019: झारखंड राज्य के खूंटी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी के अर्जुन मुंडा, कांग्रेस के काली चरण मुंडा और बीएसपी की इंदुमती मुंडा मैदान में थे। अर्जुन मुंडा ने काली चरण मुंडा को हरा दिया है। अर्जुन मुंडा को 382638 वोट मिले, जबकि काली चरण मुंडा को 381193 वोट हासिल हुए।

loksabha election banner

वर्ष 2014 में झारखंड राज्य में खूंटी लोकसभा क्षेत्र से करिया मुंडा का निर्वाचन हुआ। उन्हें 269185 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने एनोस एक्का को 92248 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी जेकेपी थी। 2014 में कुल 66.34 प्रतिशत वोट पड़े।

खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र झारखंड के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह क्षेत्र मुख्य रूप से मुंडा जनजातियों के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि छोटानपुर के राजा मदरा मुंडा के बेटे सेतिया के आठ बेटे थे। उन्होंने ही एक खुंटकटी गांव की स्थापना की जिसे उन्होंने खुंति नाम दिया, जो बाद में खूंटी हो गया। कुछ जगहों पर इसे महाभारत की कुंती से भी जोड़ा जाता है। यह क्षेत्र क्रांतिकारी नायक बिरसा मुंडा के लिए भी जाना जाता है। बिरसा मुंडा के नेतृत्व में ब्रिटिशों के खिलाफ लंबे समय तक चले संघर्ष को इतिहास में दर्ज किया गया है। इस क्षेत्र में अंगराबारी का शिव मंदिर धार्मिक रूप से बेहद लोकप्रिय जगह है। महाशिवरात्री और सावन माह में यहां पूरे देश से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.