Move to Jagran APP

Kannur Lok Sabha Election Result 2019: कन्नूर से कांग्रेस के मुरलीधरन जीते

Kannur Lok Sabha Election Result 2019 कन्नूर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सुधाकरन 94559 वोटों से विजयी।

By Mohit PareekEdited By: Published: Tue, 21 May 2019 03:53 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 03:36 PM (IST)
Kannur Lok Sabha Election Result 2019: कन्नूर से कांग्रेस के मुरलीधरन जीते
Kannur Lok Sabha Election Result 2019: कन्नूर से कांग्रेस के मुरलीधरन जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Kannur Lok Sabha Election Result 2019: कन्नूर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सुधाकरन 94559 वोटों से जीत गए हैं। कन्नूर लोकसभा क्षेत्र तीन प्रमुख उम्मीदवार भाजपा के सीके पद्मनाभम, कांग्रेस के सुधाकरन और सीपीआईएम की पीके टीचर हैं।

loksabha election banner

वर्ष 2014 में, केरल राज्य में, कन्नूर लोकसभा क्षेत्र से टीचर पी के श्रीमथि का निर्वाचन हुआ। उन्हें 427622 वोट मिले। उनकी पार्टी सीपीआई-एम है। उन्होंने के सुधाकरण को 6566 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 81.06 प्रतिशत वोट पड़े।

कन्नूर, केरल का बेहद खूबसूरत शहर है। इसका नाम पहले कैन्नानोर हुआ करता था। इसके पश्चिमी तट पर लक्षद्वीप सागर और दूसरी तरफ ऊंचे-ऊंचे ताड़ के पेड़ हैं। सांस्कृतिक विरासत और कला से संपन्न इस नगर से अनेक किस्से जुड़े हुए हैं। माना जाता है कि राजा सोलोमन का जहाज मंदिर बनवाने के लिए लकड़ियां एकत्रित करने यहीं आया था। यहां की थय्यम नृत्य परंपरा विश्व प्रसिद्ध है। अतीत की याद दिलाती यहां की अनेक इमारतें जैसे मस्जिद, मंदिर और चर्च अपनी कहानी स्वयं कहते प्रतीत होते हैं। यहां 1951 में पहली बार लोकसभा चुनाव हुए थे। दिल्ली से कन्नूर की दूरी 2,494 किलोमीटर है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.