Kandhamal Lok Sabha Election Result 2019: बीजेडी के अच्युत सामंत जीते
Kandhamal Lok Sabha Election Result 2019 कंधमाल लोकसभा क्षेत्र से बीजेडी के अच्युत सामंत जीते। उन्हें 461679 वोट मिले।
नई दिल्ली, जेएनएन। Kandhamal Lok Sabha Election Result 2019: कंधमाल लोकसभा क्षेत्र से बीजेडी के अच्युत सामंत जीते। उन्हें 461679 वोट मिले।
वर्ष 2014 में, ओडिशा राज्य में, कंधमाल लोकसभा क्षेत्र से हेमेन्द्र चन्द्र सिंह का निर्वाचन हुआ. उन्हें 421458 वोट मिले. उनकी पार्टी बीजेडी है। उन्होंने हरिहर करण को 181017 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी. 2014 में कुल 73.43 प्रतिशत वोट पड़े.
कंधमाल संसदीय क्षेत्र ओडिशा के 21 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह संसदीय क्षेत्र 2000 में गठित परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में अस्तित्व में आया। यहां पहली बार 2009 में सांसद चुनने के लिए मतदान हुआ। यह क्षेत्र प्रकृति का स्वर्ग कहलाता है। यहां की दरिंगबाड़ी को ओडिशा का कश्मीर कहा जाता है। मौर्य सम्राट अशोक ने जउगदा के शिलालेख में इस पर्वतीय स्थान का उल्लेख किया है। यहां के घाटों के इलाके को कलिंग कहा जाता है। यहां सबसे लोकप्रिय विरुपाक्ष मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर का शिवलिंग दक्षिण की ओर झुका हुआ है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप