Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: कड़‍िया के गढ़ में अर्जुन मुंडा को चुनौती देंगे कालीचरण

Lok Sabha Election 2019. कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण को कांग्रेस ने खूंटी से प्रत्याशी बनाकर अर्जुन मुंडा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिता मुचिराई मुंडा बिहार सरकार में मंत्री रह चुकेहैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 06:52 AM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 06:52 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: कड़‍िया के गढ़ में अर्जुन मुंडा को चुनौती देंगे कालीचरण

खूंटी, जासं। Lok Sabha Election 2019 - खूंटी से कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित कालीचरण मुंडा 1992 एवं 1995 में तमाड़ से विधायक रह चुके हैं। वे शुरू से कांग्रेसी रहे हैं। उनके पिता मुचिराई मुंडा बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके थे। उन्होंने 1966 से 1977 तक खूंटी विधानसभा एवं 1980 से 1992 तक तमाड़ विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया था। सोमवार को उम्मीदवार की घोषणा होने पर कालीचरण मुंडा के आवास पर महागठबंधन के नेताओं एवं उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक मिठाई खाने-खिलाने का सिलसिला जारी रहा।

loksabha election banner

कालीचरण मुंडा ने कहा कि भाजपा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने काफी विचार कर एक सशक्त उम्मीदवार दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को  रोजगार दिलाना एवं किसानों की हालत में सुधार लाना चुनाव में मुख्य स्थानीय मुद्दा रहेगा। जिले से 70-80 हजार युवा रोजगार नहीं मिलने के कारण दूसरे राज्यों में पलायन करते हैं। साथ ही किसानों की हालत दयनीय है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वे दिउड़ी मंदिर जाएंगे और फिर महादेव मुंडा व अंगराबाड़ी में पूजा-अर्चना करेंगे।

बुधवार को पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति तय करेंगे। इसके बाद महागठबंधन के सभी सहयोगी दलों के साथ बैठक कर रणनीति बनाएंगे। 2014 के चुनाव में कालीचरण मुंडा कांग्रेस के प्रत्याशी थे। उस समय 147017 मत लाकर वे तीसरे स्थान पर रहे थे। भाजपा के कडिय़ा मुंडा 269185 वोट लाकर विजयी हुए थे। दूसरे स्थान पर रहे झारखंड पार्टी के एनोस एक्का को 176937 वोट मिले थे। महागठबंधन ने खूंटी लोकसभा सीट कांग्रेस को दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.