Lok Sabha Election 2019 : 22 अप्रैल को काशीडीह में जुटेंगे झाविमो कार्यकर्ता
Lok Sabha Election 2019. 22 अप्रैल प्रात नौ बजे काशीडीह मैदान में झाविमो कार्यकर्ता जुटेंगे। यहीं से चंपई सोरेन के नामांकन जुलूस में भाग लेने के लिए रवाना होंगे।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 01:31 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 01:31 PM (IST)
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान में झाविमो की जमशेदपुर लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक संयोजक जटाशंकर पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में केंद्रीय महासचिव अभय सिंह ने कहा कि महागठबंधन प्रत्याशी चंपई सोरेन को हर हाल में विजयी बनाना है। झाविमो के सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मुकाबला करेंगे।
22 अप्रैल प्रात: नौ बजे काशीडीह मैदान में हजारों कार्यकर्ता जुटेंगे। यहीं से चंपई सोरेन के नामांकन जुलूस में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। बैठक में मो. इकबाल, अजीत सिंह, शशि मिश्रा, ललन चौहान, राहुल सिंह, श्रीकांत, मो. इकबाल जहीर, मो. इमरान खान, सुमित श्रीवास्तव, रीना चौधरी, सुरजीत सिंह छित्ते, विकास जायसवाल सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें