Lok Sabha Election 2019 : गीता कोड़ा के नामांकन से दूर रहे झामुमो के पांचों विधायक
Lok Sabha Election 2019. विपक्षी गठबंधन की उम्मीदवार गीता कोड़ा के नामांकन में प्रमुख विपक्षी दल झामुमो के पांचों क्षेत्रीय विधायक शामिल नहीं हुए।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 03:10 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 03:10 PM (IST)
चाईबासा, जागरण संवाददाता। विपक्षी गठबंधन की उम्मीदवार गीता कोड़ा के नामांकन में प्रमुख विपक्षी दल झामुमो के पांचों क्षेत्रीय विधायक शामिल नहीं हुए।
नामांकन जुलुस में कांग्रेस के अलावा झारखंड विकास मोर्चा और राजद का झंडा नजर आया लेकिन झामुमो का एक भी झंडा या बैनर नजर नहीं आया। हालांकि झामुमो जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो जुलूस में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि सिंहभूम में चाईबासा से दीपक बिरुवा, मझगांव से निरल पुरती, चक्रधरपुर से शशिभूषण सामड, मनोहरपुर से जोबा मांझी और सरायकेला से चंपई सोरेन विधायक है, जो सभी झामुमो के हैं। सभी विधायकों की गैर मौजूदगी से महागठबंधन की गांठ पर चर्चा का बाजार गरम है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें