Move to Jagran APP

मनोहर के गढ़ में मंथन, ब्राह्मण नेता पर जजपा या कांग्रेस खेल सकती है सियासी दांव

करनाल लोकसभा सीट से भाजपा ने संजय भाटिया को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस और जेजेपी ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। दोनों पार्टियों की नजर अरविंद शर्मा पर है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 12:43 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 12:47 PM (IST)
मनोहर के गढ़ में मंथन, ब्राह्मण नेता पर जजपा या कांग्रेस खेल सकती है सियासी दांव

पानीपत, [जगमहेंद्र सरोहा]। मोदी लहर में भाजपा करनाल लोकसभा सीट को सुरक्षित मानकर चल रही है। यही कारण रहा कि विधानसभा चुनावों में दोनों बार हार चुके पार्टी के संगठन महामंत्री संजय भाटिया को लोकसभा का टिकट देने में देरी नहीं लगाई। इन सबके बीच अभी कांग्रेस, जजपा समेत अन्य पार्टियों के उम्मीदवार घोषित होने बाकी हैं। कांग्रेस और जजपा दोनों ही पार्टी सीएम मनोहर लाल के गढ़ की इस सीट को जीतने के लिए उम्मीदवार उतारने के लिए मैराथन बैठकों में जुटे हैं।

loksabha election banner

कांग्रेस पंजाबी चेहरे संजय भाटिया के सामने ब्राह्मण नेता को उतार सकती है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पहली पसंद निकटतम साथी पूर्व स्पीकर एवं गन्नौर के विधायक कुलदीप शर्मा हैं। साथ ही कुलदीप शर्मा के बेटे चाणक्य का नाम भी सामने आ रहा है। जानकारों की माने तो पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा करनाल लोकसभा से भाजपा का टिकट न मिलने के बाद नाराज हैं।

कांग्रेस के कई नेताओं ने किया संपर्क
कांग्रेस के कई नेताओं ने डॉ. अरविंद शर्मा से भी संपर्क किया है। सहमत होते हैं तो कांग्रेस उनको भी घर वापसी करा टिकट दे सकती है। तीसरा नाम मराठा वीरेंद्र वर्मा का भी नाम चल रहा है। वे बसपा से करनाल लोकसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थन में कांग्रेस का दामन थामा था। वे करनाल-पानीपत के रोड़-मराठों की वोटों पर टिकट का दावा कर रहे हैं। 

जेजेपी मजबूती के साथ उतरेगी मैदान में
जींद उपचुनाव से कुछ दिन ही पहले अस्तित्व में आई जननायक जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में मजबूती के साथ उतरने की तैयारी में है। पार्टी ने सभी 10 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की लिस्ट तैयार कर रखी है। 16 अप्रैल तक सूची जारी होगी। करनाल लोकसभा सीट पर पानीपत से व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश मित्तल, करनाल के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान और राष्ट्रीय महासचिव प्रीत शर्मा का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। 

अरविंद शर्मा से भी संपर्क
जजपा इसके साथ भाजपा से नाराज चल रहे पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा से भी संपर्क में लगी हुई है। अब देखना है कि पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा भाजपा के टिकट पर रोहतक से चुनाव लड़ते हैं या फिर उनको कांग्रेस व जजपा अपना उम्मीदवार बनाने में सफल हो पाती है। एक-दो दिन तस्वीर साफ हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.