Lok Sabha Election 2019 : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने किया संयोजक मंडल का गठन
Lok Sabha Election 2019. झामुमो के सरायकेला प्रखंड व नगर संयोजक मंडल का गठन किया गया। संयोजक मंडली लोकसभा चुनाव में विपक्षी महागठबंधन के प्रत्याशी को जीताने में जोर लगाएगी।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 09:18 PM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 09:18 PM (IST)
जासं, सरायकेला : Lok Sabha Election 2019 झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड व नगर कमेटी की बैठक सोनाराम बोदरा की अध्यक्षता में हुई। सर्वसम्मति से सरायकेला प्रखंड व नगर संयोजक मंडल का गठन किया गया। संयोजक मंडली लोकसभा चुनाव में विपक्षी महागठबंधन के प्रत्याशी को जीताने में जोर लगाएगी।
संयोजक मंडली में सोनाराम बोदरा, केदार अग्रवाल, भोला महांती, गुरूपदो महतो, टुलु आचार्या, जगत राम मुर्मू, सूर्यराज सिंहदेव शामिल हैं। मुडकुम पंचायत में सनातन सरदार, छोटादावना में अक्षय मंडल, ईटाकुदर में हरङ्क्षसह बानरा, पांड्रा में बुधु महतो, गोविंदपुर में राजेन मुर्मू, पठानमारा में सनातन तापे, बडाकांकडा में दीकु सांडी संयोजक बनाए गए। इस मौके पर गठबंधन धर्म का पालन करते हुए प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें